वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए दुनिया के पहले खिलाड़ी, 14 की उम्र में रचा इतिहास
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी कम समय में ही चमक गए हैं और यह दिखा दिया है कि आईपीएल में उनका धमाकेदार शतक एक तुक्का भर नहीं था। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर भी उसी तेजी और गति का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों के नाक में दम करने का काम किया है और कुछ कीर्तिमान भी स्थापित किये हैं।
इंग्लैंड में भारत की अंडर 19 टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेलने के लिए गई थी और वहां सीरीज अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज जीत में अपना अहम और बड़ा रोल निभाया, उनकी तूफानी बैटिंग टीम के काम आई।

इस बीच सूर्यवंशी ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जो अब तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर पाया, इस मामले में सूर्यवंशी वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम एक यूथ वनडे सीरीज में बेस्ट स्ट्राइक रेट का कीर्तिमान दर्ज हो गया है। वैभव इस लिस्ट में टॉप पर हैं लेकिन पाकिस्तान से भी एक खिलाड़ी यहां मौजूद है।
Vaibhav Suryavanshi का धमाल
5 मुकाबले खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए कुल 355 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक भी है। उनका स्ट्राइक रेट 174 रहा है, जो वर्ल्ड में सबसे ज्यादा है। यहां कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है।
सूर्यवंशी से पहले स्ट्राइक रेट आयरलैंड के स्कॉट मैकबर्थ का रहा था। जिन्होंने दो मुकाबले खेलकर 91 रन बनाए थे और स्ट्राइक रेट 150 था। 100 से ज्यादा रन बनाने वाले किसी भी प्लेयर से ज्यादा स्ट्राइक रेट वैभव सूर्यवंशी का ही है। उन्होंने सबको पछाड़ दिया।
Vaibhav Suryavanshi ने पाकिस्तानी को पछाड़ा
पाकिस्तान से खेल चुके इमरान नजीर के बल्ले से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 1999 में 3 मैचों में 256 रन बनाए थे। उस दौरान नजीर का स्ट्राइक रेट 159 से भी ज्यादा का था। हालांकि अब सूर्यवंशी ने नजीर को मीलों पीछे छोड़कर अपना नाम टॉप पर दर्ज करा लिया।
इसी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में सबसे तेज शतक जमाने का कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया था। उन्होंने यह कीर्तिमान सिर्फ और सिर्फ 52 गेंदों में ही बना दिया था। यूथ वनडे में इससे तेज सैकड़ा किसी अन्य खिलाड़ी के नाम नहीं है। उन्होंने 78 गेंदों में 143 रनों का स्कोर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications