Video: स्टाइल भी, संस्कार भी! वैभव सूर्यवंशी ने धोनी के सामने जड़ी फिफ्टी, फिर पैर छूकर लिया Thala का आशीर्वाद
IPL 2025 के इतिहास में मंगलवार की शाम एक यादगार लम्हा बन गई, जब क्रिकेट के सबसे युवा स्टार और सबसे अनुभवी दिग्गज आमने-सामने आए। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने न सिर्फ बल्ले से धमाका किया, बल्कि मैदान पर अपनी विनम्रता से भी सबका दिल जीत लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद वैभव ने जो किया, वो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ मिला रही थीं, तभी वैभव ने झुककर धोनी के पैर छुए और 'थाला' का आशीर्वाद लिया। यह लम्हा हर क्रिकेट प्रेमी के दिल को छू गया। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि संस्कार और स्टाइल का संगम था- जहां भविष्य और वर्तमान ने एक-दूसरे का सम्मान किया।

दो पीढ़ियों की भिड़ंत: 14 बनाम 43
राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस मुकाबले में क्रिकेट की दो पीढ़ियां आमने-सामने थीं। एक तरफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए, तो दूसरी ओर 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी - इस लीग के सबसे अनुभवी और सम्मानित खिलाड़ी। फैंस के लिए यह टक्कर क्रिकेट के 'कल और आज' की कहानी बन गई।
फुल ऑन फायर: सूर्यवंशी ने 33 बॉल में ठोके 57 रन
वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की, लेकिन जल्द ही गेंदबाजों पर हावी हो गए। उन्होंने 33 गेंदों में 4 चौके और 4 शानदार छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और वो भी 17 गेंद शेष रहते।
CSK टेबल में सबसे नीचे
इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अब अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है। अगर वे रविवार को टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटन्स को बड़े अंतर से नहीं हराते, तो उनका सीजन आखिरी स्थान पर ही खत्म हो जाएगा।
तेज गेंदबाज आकाश मधवाल और युद्धवीर सिंह चरक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए और सीएसके को 187/8 पर रोक दिया। इसके बाद वैभव की तूफानी पारी ने राजस्थान को जीत की ओर पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications