पाकिस्तानी टीम के साथ रुके वैभव सूर्यवंशी, आखिर पाक खिलाड़ियों के साथ रुकने पर क्यों मजबूर हुई टीम इंडिया
IND vs PAK: जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में एक बेहद दुर्लभ और दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। चिर-प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले भारत और पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ने से पहले न केवल एक ही होटल में समय बिता रहे हैं, बल्कि बुलावायो के प्रैक्टिस ग्राउंड पर एक साथ पसीना भी बहा रहे हैं। सुपर-6 के निर्णायक मुकाबले से पहले दोनों टीमों का यह 'साथ' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
आमतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी आईसीसी इवेंट में सुरक्षा और प्रतिद्वंद्विता के कारण टीमों को अलग रखा जाता है। जिम्बाब्वे के बुलावायो में सीमित संसाधनों और कड़े शेड्यूल के कारण आईसीसी ने दोनों टीमों के ठहरने और अभ्यास की व्यवस्था एक ही जगह पर की है।

दोनों टीमों को एक ही स्थान पर ठहराना चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स में मैदान के बीच टकराव हुआ था। वैभव सूर्यवंशी भी उसमें शामिल थे और अब दोनों टीमों के रुकने की व्यवस्था एक जगह हुई है। सुपर सिक्स में संडे को मुकाबला खेला जाएगा।
सूर्यवंशी की बैटिंग से दिखता है खौफ
वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खौफ का दूसरा नाम बन चुके हैं, पाकिस्तान के खिलाफ इस 'कोल्ड वॉर' को बखूबी समझ रहे हैं। एक ही ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने की मजबूरी ने इस टकराव को और व्यक्तिगत बना दिया है। जब वैभव नेट्स पर लंबे छक्के जड़ते हैं, तो पाकिस्तानी खेमे में बेचैनी साफ देखी जा सकती है। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल से पहले अपनी बादशाहत कायम करने की जंग है।
कब और कहां होगा IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। होटल और प्रैक्टिस के दौरान पैदा हुआ तनाव रविवार को मैदान पर बारूद बनकर फटने वाला है, जहाँ वैभव के बल्ले और पाकिस्तान की गेंदबाजी के बीच असली फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications