'एक बिहारी सौ पर भारी', Vaibhav Suryavanshi ने वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी कर दी गलत
Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को ऐतिहासिक पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने महज 35 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अपनी इस दमदार पारी के बाद उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में भारत के फ्यूचर स्टार बनने वाले हैं।
सहवाग ने दी थी चेतावनी (Vaibhav Suryavanshi News)
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आरसीबी के खिलाफ राजस्थान को मिली 11 रन की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी थी। वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को आगाह किया कि वह नाम और प्रसिद्धि से बहक न जाएं। सहवाग ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली की तरह 20 साल तक आईपीएल खेलने का लक्ष्य रखना चाहिए। कोहली ने 18 साल की उम्र में आईपीएल खेलना शुरू किया था और 18 सीजन खेले हैं।

सहवाग की भविष्यवाणी हुई गलत
राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को अपने घर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। राजस्थान की इस जीत में सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव सूर्यवंशी ने तेज तर्रार शतक जड़कर एकतरफा अंदाज में टीम को जीत दिला दी। अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने सहवाग की भविष्यवाणी को भी गलत साबित कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया गजब का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर सात चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी तरफ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल सबसे आगे हैं। अब वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications