Vaibhav Suryavanshi के टैलेंट पर दिग्गज ने उठाया बड़ा सवाल, दिया ऐसा चैलेंज जो करना नहीं होगा आसान
Vaibhav Suryavanshi, IPL 2025: आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कई दमदार पारी खेलने में सफलता हासिल की। खासतौर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। वैभव सूर्यवंशी की इस पारी के बाद उन्हें भारत का फ्यूचर स्टार माने जाने लगा।
वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन (Vaibhav Suryavanshi, IPL 2025)
आईपीएल 2025 में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले सबसे युवा शतकवीर बन गए। आईपीएल के 18वें सीजन में उन्होंने कुल 7 मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। जिसके बाद से ही उनकी चर्चाएं जोरों पर है।

सूर्यवंशी के टैलेंट पर उठे सवाल
लेकिन उनकी इस सफलता के बावजूद उनके टैलेंट को लेकर सवाल किया जा रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने वैभव की टैलेंट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि क्या वह पांच दिन तक टिक सकता है? यही असली परीक्षा होती है। योगराज का मानना है कि केवल टी-20 या वनडे में अच्छा प्रदर्शन करना काफी नहीं है, असली क्रिकेटर वही होता है जो टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करें।
क्या टेस्ट मैच के खिलाड़ी नहीं हैं सूर्यवंशी
योगराज सिंह ने आगे कहा कि आजकल के खिलाड़ी सिर्फ टी20 और आईपीएल पर ध्यान देते हैं। जबकि तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए फिटनेस और धैर्य दोनों जरूरी हैं। उन्होंने मौजूदा कोचों और सिस्टम पर भी सवाल उठाए और कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला ही असली क्रिकेटर बनाता है न कि एयर कंडीशनर में बैठने वाला। वैभव ने अब तक 5 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने केवल 100 रन बनाए हैं। उनका औसत 10 का रहा है और बेस्ट स्कोर 41 है।
वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन साधारण ही रहा है। हालांकि, बीसीसीआई के बेंगलुरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने अंडर-19 खिलाड़ियों के खिलाफ एक अभ्यास मैच में 90 गेंदों पर 190 रन बनाकर सबको फिर से चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications