वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल में रचा इतिहास, 11 छक्कों से 35 गेंदों में जड़ा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में जब वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया था, उसी दिन दिखा था कि वह कितने क्षमतावान खिलाड़ी हैं। उनको पावर हिटर के रूप में जाना जाता है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में वही देखने को मिला। गुजरात के गेंदबाजों को वैभव ने पावरप्ले में जमकर धोया। उन्होंने 14 साल की उम्र में आईपीएल में सैकड़ा जड़कर इतिहास रच दिया। 14 साल में टी20 शतक जड़ना एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है, अन्य कोई खिलाड़ी दुनिया भर में ऐसा नहीं कर पाया है।
अपनी पारी में दूसरी गेंद पर ही 90 मीटर का छक्का जड़ने के बाद सूर्यवंशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आईपीएल का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। सूर्यवंशी ने चौके और छक्कों की बरसात करते हुए इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी जमा डाली।

उन्होंने महज 17 गेंदों में ही अर्धशतक जमा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में अपना तीसरा मुकाबला खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया। इस सीजन निकोलस पूरन ने 18 गेंदों में हैदराबाद के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी, सूर्यवंशी ने इस कीर्तिमान को पल भर में ही तोड़ डाला।
Vaibhav Suryavanshi की रिकॉर्ड फिफ्टी
फिफ्टी के लिए उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके जमाए। 14 साल की उम्र में आईपीएल में फिफ्टी जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। सालों तक शायद इस कीर्तिमान को कोई अन्य बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने धांसू शुरुआत की।
Vaibhav Suryavanshi ने शतक से तोड़े रिकॉर्ड
फिफ्टी जड़ने के बाद सूर्यवंशी और तेज हो गए और छक्कों की बारिश रुकने नहीं दी। अंततः 11 चौकों और 7 छक्कों से 35 गेंदों में उन्होंने सैकड़ा जड़कर नया इतिहास रच दिया। भारत से आईपीएल में यह सबसे तेज शतक है। ओवरऑल लिस्ट में गेल ने 30 गेंदों में शतक जड़ा था। सूर्यवंशी अब दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं।
शतक जड़ने के बाद वह आउट होकर चलते बने लेकिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उनके नाम का खूब डंका बजा। 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से उन्होंने 38 गेंदों में 101 रन बनाए। वह प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट होकर गए।












Click it and Unblock the Notifications