9 छक्के और रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट इंग्लैंड को अकेले चटाई धूल, बनाया बेस्ट स्कोर

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में जाकर भी वही काम किया है। सूर्यवंशी ने निरंतरता से प्रदर्शन करते हुए अपने बल्ले से गदर काटने का काम किया और यूथ वनडे में अपना बेस्ट स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड में अंडर 19 टीम से खेलते हुए वैभव ने धमाका किया है।

वैभव की छक्कों से भरी तबाही वाली पारी के कारण भारत ने तीसरे यूथ वनडे में इंग्लैंड की टीम को 4 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 6 चौके और 9 छक्के जड़कर इंग्लिश गेंदबाजों की कमर तोड़ दी।

vaibhav suryavanshi

वैभव ने अपनी पारी में महज 31 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की पारी खेल डाली। इंग्लैंड दौरे पर उनका बल्ला तीनों मैचों में चला है। यूथ वनडे में वह अपना बेस्ट स्कोर करने में सफल रहे लेकिन शतक जड़ने से चूक गए। इसके अलावा ऋषभ पंत का एक कीर्तिमान तोड़ने से भी चूक गए, हालांकि उनके पास अभी काफी समय है।

Vaibhav Suryavanshi रिकॉर्ड से चूके

अंडर 19 में ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थे, वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान फिफ्टी तक आने के लिए 20 गेंदों का सहारा लिया है। वह अभी 14 वर्ष के हैं और इस कीर्तिमान को तोड़ने का पूरा मौका है। वह अगर अगले एक साल में सीनियर टीम इंडिया में खेल जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Vaibhav Suryavanshi छक्कों के मामले में टॉप खिलाड़ी

यूथ वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में सूर्यवंशी ने पहला स्थान हासिल कर लिया और अन्य सभी भारतीयों को पीछे छोड़ दिया। राज बावा और मनदीप सिंह के नाम 8-8 छक्के थे, वैभव सूर्यवंशी अब इन दोनों से ही आगे निकल गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा यूथ वनडे बारिश के कारण 40 ओवरों का कर दिया गया था। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 268 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए भारत ने 6 विकेट पर 274 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+