Vaibhav Suryavanshi बने क्रिकेट के नए सुपरस्टार, जड़ा सबसे तेज शतक, पाकिस्तान का रिकॉर्ड चकनाचूर

Vaibhav Suryavanshi century: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे यूथ वनडे मैच में इतिहास रच दिया। वॉर्सेस्टर में खेले गए मुकाबले में 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने सिर्फ 52 गेंदों में शतक ठोक दिया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इससे पहले 53 गेंदों में शतक लगाया था।

बल्ले से चारों तरफ बरसाए रन (Vaibhav Suryavanshi century)

मैच की शुरुआत में सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन जब वो सेट हो गए तो फिर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। उनके बल्ले से रन चारों तरफ बरसने लगे। उन्होंने मैदान के हर कोने में स्ट्रोक लगाए और इंग्लिश गेंदबाजों की एक न चली। उनके साथ दूसरे छोर पर विहान मल्होत्रा ने संभल कर खेला और सूर्यवंशी के तूफान का नजारा नॉन-स्ट्राइकर एंड से लिया।

Vaibhav Suryavanshi 1

हो रही है युवराज सिंह से तुलना

सूर्यवंशी की पारी 78 गेंदों में 143 रनों पर खत्म हुई, जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे। उन्हें बेन मेयस ने आउट किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर हवा में लहराया और भीड़ से तालियां बटोरीं। उनकी पारी को देखकर कमेंटेटर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी युवराज सिंह का स्टेरॉयड वर्जन लगते हैं। इस सीरीज में सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इससे पहले उन्होंने 48, 45 और 86 रन की पारियां खेलीं थीं। अब इस पारी से भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है।

आईपीएल में भी छोड़ी छाप

वैभव सूर्यवंशी पहले ही आईपीएल 2025 में धमाल मचा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को नहीं बख्शा। इस पारी से वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

आईपीएल नीलामी में मिले थे इतने पैसे

उन्हें सिर्फ 13 साल की उम्र में 1.10 करोड़ रुपये में आईपीएल नीलामी में खरीदा गया था। वह अंडर-19 एशिया कप 2024 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे और उस टूर्नामेंट में उन्होंने 44 की औसत से 176 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे हैं, और अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहा तो जल्द ही वो सीनियर टीम में भी दस्तक दे सकते हैं।

यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

52 गेंद - वैभव सूर्यवंशी - भारत U19 बनाम इंग्लैंड U19 - वॉर्सेस्टर (2025)
53 गेंद - कामरान गुलाम - पाकिस्तान अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 - लीसेस्टर (2013)
68 गेंद - तमीम इकबाल - बांग्लादेश अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 - फतुल्लाह (2005/06)
69 गेंद - राज अंगद बावा - भारत U19 बनाम युगांडा U19 - तारौबा (2021/22)
69 गेंद - शॉन मार्श - ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम केन्या अंडर 19 - डुनेडिन (2001/02)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+