वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में शतक जड़ मचाई तबाही, 15 छक्कों से तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी टीम में खौफ
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर होते हैं, तो गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। राइजिंग एशिया कप में भारत ए के लिए खेलते हुए भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 32 गेंदों में ही सैकड़ा जमा दिया।
भारतीय टी20 इतिहास में यह संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज शतकीय पारी बन गई है। उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा नाम टॉप दो में है। उन दोनों के नाम 28-28 गेंदों में शतक आया था। सूर्यवंशी ने इस मामले में ऋषभ पंत की बराबरी भी की है। दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ उन्होंने 32 गेंदों में सैकड़ा जमाया था।

सबसे खास बात तो यह है कि सूर्यवंशी ने रोहित शर्मा को पछाड़ने का काम किया है। रोहित शर्मा के नाम टी20 में 35 गेंदों में शतकीय पारी थी। उनके बल्ले से यह पारी महज 35 गेंदों में यह शतकीय पारी आई थी। सूर्यवंशी ने उस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।
यूएई के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी ने छक्कों की बारिश कर डाली। 32 गेंदों में शतक जड़ने के बाद भी उनकी पारी 10 गेंदों तक और चली। कुल 42 गेंदों का सामना करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 144 रनों की धाकड़ पारी खेली। इस दौरान वह 11 चौके और 15 छक्के जड़ने में सफल रहे।
सूर्यवंशी के अलावा जितेश शर्मा का बल्ला भी जमकर चला। उनकी बैटिंग के दौरान 8 चौके और 6 छक्के आए। जितेश शर्मा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 83 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने यूएई के गेंदबाजों का धुआं निकालते हुए तबाही मचा दी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया।
सूर्यवंशी की इस पारी से पाकिस्तानी गेंदबाजों में खलबली जरुर मच गई होगी। अगला मैच भारत और पाकिस्तान का है। यह मुकाबला 16 नवंबर को खेला जाएगा। उस मैच में भी सूर्यवंशी का धमाल देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications