बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi ने छुए आशीष नेहरा के पैर, जिससे लिया आशीर्वाद, उन्हीं की टीम को धोएंगे वैभव?
Vaibhav Sooryavanshi viral video: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपनी रफ्तार से तहलका मचा रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद अब 'बिहार के लाल' गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके घर में उतरने को तैयार हैं। इस बीच दिग्गज आशीष नेहरा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते वैभव का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।
वैभव सूर्यवंशी ने छूए नेहरा के पैर (Vaibhav Sooryavanshi viral video)
आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी प्रैक्टिस सेशन के दौरान गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा के पास दौड़कर पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

वायरल हो रहा है वीडियो
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को अभ्यास सेशन के दौरान जब वैभव और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आमना-सामना हुआ तो वैभव ने बिना देर किए नेहरा के पैर छुए। नेहरा ने भी बड़े प्यार से उन्हें उठाकर गले लगा लिया। करोड़ों की लाइमलाइट और पिछले सीजन की सफलता के बावजूद 15 साल के इस लड़के के संस्कारों ने दिग्गजों को प्रभावित किया है।
पिछले सीजन जड़ा था शतक
वैभव केवल नेहरा ही नहीं, बल्कि जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे सीनियर्स से भी लगातार बल्लेबाजी के गुर सीखते नजर आए। जब शनिवार को वैभव मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी यादें पिछले सीजन से जुड़ी होंगी। पिछले साल इसी टीम के खिलाफ वैभव ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचाया था। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है।
आग उगल रहा है वैभव का बल्ला
साल 2026 सीजन की शुरुआत भी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुवाहाटी में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर यह साबित कर दिया कि उनमें कोई डर नहीं है। वैभव का बल्ला पिछले कुछ महीनों से आग उगल रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications