वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ दिया बाबर आज़म का कीर्तिमान, दुनिया भर में मचा तहलका
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के नए 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर वैभव ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था। बाबर ने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 साल 92 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल 316 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया। वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है।

फाइनल में छक्कों की बारिश
वैभव ने फाइनल मैच में केवल 81 गेंदों का सामना किया और 175 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 14 छक्के लगाए थे।
उन्मुक्त चंद को भी छोड़ा पीछे
वैभव अब अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद (111 रन) के नाम था। इसके अलावा वह नॉकआउट मैचों में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप खिताब जीता।
भारत की धमाकेदार जीत
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक 175 रनों की मदद से एक विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम धराशायी हो गई। भारत ने यह फाइनल मुकाबला 100 रनों के बड़े अंतर से जीतकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वैभव सूर्यवंशी को उनकी जादुई पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications