Vaibhav Sooryavanshi: अरे रच दिया इतिहास, वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा, IPL में पहली बार बना ऐसा कीर्तिमान

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास की किताबों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से दर्ज करा लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जैसे ही वैभव ने अपना दूसरा रन पूरा किया, वह आईपीएल इतिहास में 500 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वैभव को इस रिकॉर्ड तक पहुँचने के लिए मात्र 2 रनों की दरकार थी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और डगआउट में बैठे खिलाड़ियों की धड़कनें तेज थीं, लेकिन वैभव ने बेहद संयम के साथ इस जादुई आंकड़े को पार किया, हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके।

vaibhav sooryavanshi

रिकॉर्ड्स का नया शहंशाह

वैभव ने न केवल 500 रनों का आंकड़ा छुआ, बल्कि दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए सबसे युवा खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साफ कर दिया है कि राजस्थान रॉयल्स ने एक ऐसे हीरे को तराशा है जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का भविष्य बनेगा।

जल्दी आउट हुए ओपनर

​सूर्यवंशी ने क्रीज पर आने के बाद दो चौके जड़कर इरादे दर्शाए लेकिन बाद में वह धीमे हो गए और आउट होकर चले गए। उनको मोहसिन खान ने पवेलियन की राह दिखा दी। 11 गेंदों का सामना करते हुए वह 8 के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों में 22 रन बनाकर चलते बने। ध्रुव जुरेल पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

राजस्थान रॉयल्स का मामूली स्कोर

जल्दी विकेट गिरने के बाद राजस्थान रॉयल्स के विकेट गिरते चले गए। बाद में रविन्द्र जडेजा ने मामला संभाला और 29 गेंदों में नाबाद 43 की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट पर 159 रनों तक पहुंचाया। मोहसिन खान, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी को 2-2 विकेट हासिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+