IPL 2025 से पहले ऋषभ पंत को मिला खास तोहफा! CM योगी आदित्यनाथ से मिलकर जीत लिया दिल
IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 सीजन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की क्रिकेट टीम ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ के साथ इस नए सीजन से पहले सीएम से मुलाकात की। टूर्नामेंट का 2025 सीजन 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता और बेंगलुरु के बीच बहुप्रतीक्षित मैच के साथ शुरू होने वाला है।
सीएम योगीआदित्यनाथ ने कही बड़ी बात (IPL 2025 Rishabh Pant)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी फिर से अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और आईपीएल ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेंगे। आदित्यनाथ ने टीम को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि राज्य खेलों में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दृढ़ता, अनुशासन और खेल भावना को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनसे अपने समर्पण के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने का आग्रह किया।

ऋषभ पंत को मिला खास तोहफा
लखनऊ ने एक्स पर लिखा कि हमारे चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने पूरी टीम के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफ़जाई की और टीम को नए सीज़न के लिए शुभकामनाएं दी। ऋषभ पंत ने सीएम को पहला बैट और जर्सी भेंट की। वहीं सीएम ने कप्तान पंत को भगवान श्री राम की एक खास मूर्ति गिफ्ट के तौर पर देने का काम किया।
IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पंत
लखनऊ का पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली के खिलाफ विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होना है। लखनऊ की टीम 2022 और 2023 दोनों सीजन में प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन दोनों ही मौकों पर फाइनल राउंड में बाहर हो गई। 2024 सीजन में टीम सातवें स्थान पर रही।
बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल की नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदे जाने पर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले 51 करोड़ रुपये में 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया और फिर नीलामी के दौरान 68.90 करोड़ रुपये में 19 खिलाड़ी और खरीदे।












Click it and Unblock the Notifications