क्रिकेट जगत में शोक की लहर, पिच पर ही थम गई भारतीय बल्लेबाज की सांसें? हार्ट अटैक से हुई मौत, छाया मातम
Cricketer Death News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट फैंस को सुन्न कर दिया है। शनिवार यानी 21 मार्च को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान 30 वर्षीय क्रिकेटर सोनल चंद्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जो खेल सोनल की पहचान था, वही उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव साबित हुआ। इस खबर के सामने आते ही परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बल्लेबाजी कर लौटे थे, फिर अचानक गिर पड़े (Cricketer Death News)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनल अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे। क्रीज पर रहते हुए उन्हें थोड़ी बेचैनी महसूस हुई थी, लेकिन खेल के प्रति जुनून के कारण उन्होंने अपनी पारी पूरी की। जैसे ही वे बल्लेबाजी खत्म कर बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे, वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ी तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने करीब 40 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैमरे में कैद हुए आखिरी लम्हे
सोनल चंद्रा को क्रिकेट का इतना शौक था कि वे अक्सर अपने मैचों की रिकॉर्डिंग किया करते थे। इस मैच के दौरान भी वे खुद का वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि मोबाइल फुटेज में उनके बीमार पड़ने से ठीक पहले के कुछ पल भी कैद हुए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो घटना की अचानक और चौंकाने वाली मौत को बयां कर रहा है।
मां-बाप से छीन गया इकलौता सहारा
सोनल केवल एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक योग्य अंपायर भी थे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर 100 से अधिक मैचों में शिरकत की थी। परिवार के लिए यह क्षति अपूरणीय है क्योंकि सोनल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और घर के मुख्य कमाऊ सदस्य भी थे। उनकी मौत ने एक पूरे परिवार के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।
बता दें कि स्थानीय स्तर के टूर्नामेंट्स में अक्सर प्राथमिक चिकित्सा या एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं नदारद होती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शारीरिक गतिविधि के दौरान हृदय संबंधी आपात स्थिति किसी को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए नियमित हेल्थ चेकअप और आयोजकों के लिए इमरजेंसी रेडीनेस अब समय की मांग है।












Click it and Unblock the Notifications