उसैन बोल्ट देखेंगे इंडिया-पाकिस्तान मैच, विराट कोहली को टैग कर लिखी मजेदार बात

विश्वकप मुकाबले में शनिवार को भारत और पाकिस्तान का मैच होना है। इस मैच का इंतजार सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस ही नहीं कर रहे हैं बल्कि दुनियाभर में फैले क्रिकेट फैन कल होने वाले मुकाबले के लिए उत्साहित हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक एक दिन पहले दुनिया के सबसे तेज धावकों में से एक उसैन बोल्ट ने ट्विटर पर विराट कोहली को टैग करते हुए एक मजेदार ट्वीट किया है। जिस पर कोहली ने उससे भी धमाकेदार जबाव दिया है।

Usain Bolt will watch India-Pakistan match, wrote a funny thing tagging Virat Kohli

दरअसल उसैन बोल्ट ने ट्विटर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट शेयर की हैष जिसमें वह जीरो ग्रेविटी फ्लाइट में हवा में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साल 2018 की है जब बोल्ट ने शैंपेन प्रायोजक के साथ एयरबस A310 विमान में फ्रांस के ऊपर जीरो ग्रेविटी फ्लाइट में उड़ान भरी थी।

इस फोटो के साथ उन्होंने विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, हे विराट कोहली....मैंने उस दिन मैदान पर आपकी डाईव देखी थी। आप पिच पर सबसे तेज़ हो सकते हैं, लेकिन मैं हवा में तेज हूं। आपका अगला मैच देखूंगा। चक दे ​​फट्टे।

इस पर विराट कोहली ने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा कि, उसैन पाजी! यदि आप देख रहे हैं तो कुछ अतिरिक्त 100 मीटर स्प्रिंट के साथ कल के लिए तैयार हो जाइए। दरअसल इन दोनों के बीच ये बातें ये एक विज्ञापन के कारण हुई थी। इसके जरिए सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को इस ब्रांड के बारे में बताना था।

Usain Bolt will watch India-Pakistan match, wrote a funny thing tagging Virat Kohli

बता दें कि, बेहतरीन बल्लेबाजी के अलावा विराट कोहली एक बेहतरीन फिल्डर भी हैं। फील्ड पर कई बार उनके कैच औऱ ड्राइव देखने लायक होती हैं। अपनी शानदार फिटनेस के कारण भी वह लोगों में बहुत फेमस हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली काफी सक्रिय रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+