पिता की मौत के बाद भाई को भी सांप ने काटा, मजदूरी कर मां ने बनाया क्रिकेटर, खेलेगी वर्ल्ड कप का फाइनल
Under-19 cricket World Cup final: भारत की महिला टीम अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

Under-19 cricket World Cup final: महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है। आईसीसी ने पहली बार महिलाओं के लिए अंडर-18 वर्ल्ड कप का आयोजन किया है। भारत के पास पहली बार में ही वर्ल्ड चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है। फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीम की कोशिश जीत हासिल कर चैंपियन बनने की होगी। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

झोपड़ी में रहकर बेटी को बनाया क्रिकेटर
भारतीय टीम में मौजूद ऑलराउंडर अर्चना देवी के प्रदर्शन पर फैंस की नजरे रहेंगी। अर्चना देवी का बचपन संघर्ष से भरा हुआ है। अर्चना की मां ने कई मुसीबतों को झेलकर उन्हें क्रिकेटर बनाया है। ऐसे में फाइनल में अर्चना दमदार प्रदर्शन कर मां की मेहनत को सफल बनाने की कोशिश करेगी। मैच से पहले अर्चना देवी की मां सावित्री देवी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी बयां की है। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

पिता की मौत के बाद भाई को भी सांप ने काट
अर्चना देवी के पिता बचपन में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। पिता की मौत के बाद अर्चना के भाई को भी छह साल पहले सांप ने काट लिया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। लेकिन इन सबके बावजूद अर्चना की मां ने हिम्मत नहीं हारी और बेटी के सपनों को एक नई उड़ान देने की हर संभव कोशिश की। मां ने खेत में मजदूरी कर बेटी के सपने को पूरा करने का काम किया। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

अब वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगी बेटी
वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी बेटी को मैच खेलते देखने के लिए उनकी मां ने इन्वर्टर खरीदा है। अर्चना देवी की मां उन्नाव के गांव रतई में रहती हैं। उन्होंने बताया कि यहां बिजली की समस्या रहती है। बेटी ने स्मार्टफोन खरीदकर भेजा था। लेकिन मुझे डर था कि कहीं फोन की बैटरी खत्म ना हो जाये, इसलिए मैंने मैच से एक दिन पहले इन्वर्टर खरीद लिया है। गांव में बिजली का भरोसा नहीं रहता है, ऐसे में वह किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थीं। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)












Click it and Unblock the Notifications