सिराज और उमरान ने नहीं लगवाया तिलक तो खड़ा हो गया विवाद, धार्मिक कट्टरता फैलान का लगा आरोप
मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिराज और मलिक तिलक लगवाने से इनकार करते दिख रहे हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक एक वायरल वीडियो को लेकर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सिराज और उमरान मलिक पर लोगों ने धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप लगाया है। वीडियो को लेकर अब विवाद भी खड़ा हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सिराज और उमरान मलिक को घेरना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह वीडियो उस वक्त का है, जब सिराज और उमरान मलिक टीम के साथ किसी होटल में एंट्री कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नागपुर का है, जहां भारतीय टीम 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

सिराज और मलिक ने नहीं लगवाया टीका
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम जब नागपुर के होटल में पहुंची तो टीम के सभी खिलाड़ियों का होटल स्टाफ ने तिलक लगाकर ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान टीम के अधिकतर खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ बिना किसी झिझक के तिलक लगवाया, लेकिन जब सिराज और उमरान मलिक की बारी आई तो दोनों ने तिलक लगवाने से साफ इनकार कर दिया। सिराज और मलिक के अलावा बैटिंग कोच विक्रम राठौर और एक अन्य सपोर्ट स्टाफ ने भी तिलक नहीं लगवाया। अब इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

बन गई कंट्रोवर्सी
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि इस स्तर पर धार्मिक कट्टरता को दिखाना बिल्कुल भी सही नहीं है। ट्विटर पर योगी देवनाथ के वेरिफाई ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए योगी देवनाथ ने लिखा है, "मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक टीका नहीं लगवाते हैं, क्योंकि वो उस स्तर पर पहुंचने के बाद भी अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं।" एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि टोपी पहनो और चादर चढ़ाओ, कैसे अपने धर्म का सम्मान करना है और उसके प्रति वफादार रहना है, यह इनसे सीखने की जरूरत है।

द्रविड़ ने खुशी से लगवाया टीका
आपको बता दें कि इस वीडियो में सिराज और मलिक के अलावा बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और एक अन्य सपोर्ट स्टाफ ने भी तिलक लगवाने से इनकार कर दिया था, लेकिन उनको लेकर कोई विवाद खड़ा नहीं हो रहा है। वीडियो में राहुल द्रविड़ भी टीका लगवाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ के कई खिलाड़ियों ने खुशी से टीका लगवाया है।












Click it and Unblock the Notifications