Umesh Yadav Father Death: उमेश यादव के पिता का 74 साल की उम्र में निधन, लंबी बीमार के बाद घर पर ली अंतिम सांस
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन हो गया है। सवाल ये भी है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मौजूद उमेश भारतीय टीम के साथ स्क्वॉड में आगे जुड़ेंगे या घर वापस लौट जाएंगे?

Umesh Yadav Father Demise: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन बुधवार को हो गया है। उनके पिता तिलक यादव की उम्र 72 साल की थी और वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया हुआ था लेकिन उनकी स्थिति जब नहीं सुधर पाई तो उनको घर में ले आया गया और वहीं पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
यादव के पिता तिलक यादव कोयला खदान के रिटायर कर्मचारी हैं और उनको पहलवानी कभी शौक रहा। वह उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले के पोखरभिंडा गांव से नौकरी की तलाश में नागपुर आ गए थे। उमेश के अलावा पिता दो बेटियों को भी छोड़ गए हैं। उनके पिता की इच्छा थी कि बेटा पुलिस में जाए लेकिन उमेश इसमें सफल नहीं हुए और क्रिकेट में आगे बढ़े।
उमेश यादव फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है क्योंकि वह अब लाल गेंद क्रिकेट में ही लिए जाते हैं और भारतीय सरजमीं पर होने वाले टेस्ट मैचों में उनकी भूमिका आज भी काफी बड़ी मानी जाती है। यह बात अलग है कि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की मौजूदगी के चलते बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों में अनुभवी तेज गेंदबाज को जगह नहीं मिली। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या वे पिता के निधन के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाकी मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे?
ये नहीं माना जा रहा है कि यादव भारतीय टीम से जुड़े रहेंगे। संभावना है वह जल्द ही स्क्वायड से बाहर हो सकते हैं और इस बात की संभावना भी कम ही थी कि भारतीय टीम सिराज व उमेश यादव को अगले दो मैचों में मौका देती क्योंकि अधिकतर काम यहां पर स्पिनर ही कर रहे हैं और बचा कुचा काम शमी कर देते हैं। उमेश यादव पिता के अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही अपने घर रवाना हो सकते हैं।
बाएं हाथ के धाकड़ तेज गेंदबाज ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और 2 मैचों की सीरीज में 7 विकेट भी चटकाए थे। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैचों में 165 विकेट लिए हैं लेकिन उनको नियमित जगह नहीं मिलती है जबकि वह टेस्ट मैच में भारतीय उपमहाद्वीप में एक बहुत ही शानदार गेंदबाज रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications