UAE vs WI: 17 ओवर में जड़े 129 रन, 50 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम, फिर भी स्कोर पहुंचा 300 के पार

United Arab Emirates vs West Indies, 2nd ODI: यूएई के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

UAE vs WI 2nd ODI

UAE vs WI, 2nd ODI, West Indies tour of UAE, 2023: संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बना लिए हैं। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज यूएई के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखेगी। लेकिन अच्छी शुरुआत को बाकी के बल्लेबाज ज्यादा बड़ा स्कोर में नहीं बदल सकें।

ब्रैंडन किंग और चार्ल्स की दमदार शुरुआत: ब्रैंडन किंग और एजॉनसन चार्ल्स ने वेस्टइंडीज की टीम को इस दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने शुरुआती ओवर से ही यूएई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। इस दौरान ब्रैंडन किंग और एजॉनसन चार्ल्स ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। लेकिन इन दोनों में से कोई अर्धशतक को शतक में तबदील नहीं कर सका।

पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी: वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग और एजॉनसन चार्ल्स ने पहले विकेट के लिए शानदार 129 रनों की साझेदारी निभाई। ब्रैंडन किंग ने 64 तो वहीं एजॉनसन चार्ल्स ने 63 रन बनाने का काम किया। पहला विकेट गिरने के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 306 रनों पर ऑल आउट हो गई।

जहूर खान ने लिए सबसे अधिक विकेट: संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से जहूर खान ने सबसे अधिक विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा अली नसीर, अयान अफजल खान और संचित शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं आदित्य शेट्टी के हाथ एक सफलता लगी। यूएई को सीरीज बराबरी पर लाने के लिए 307 रन बनाने होंगे।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, एजॉनसन चार्ल्स, शमर ब्रूक्स, केसी कार्टी, केवम हॉज, रोस्टन चेज़, यानिक कारिया, ओडियन स्मिथ, अकीम जॉर्डन, डोमिनिक ड्रेक्स।

संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), वृति अरविंद, लवप्रीत सिंह, आसिफ खान, बासिल हमीद, अली नसीर, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, आदित्य शेट्टी, जहूर खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+