पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, UAE ने PSL होस्ट करने के लिए किया मना
UAE set to reject PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल के भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के मद्देनज़र पाकिस्तान क्रिकेट लीग (पीएसएल) को दुबई में कराने का फैसला लिया था। इस टूर्नामेंट को दुबई में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब दुबई के अधिकारियों ने भी इस टूर्नामेंट को होस्ट करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुबई ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के सभी बचे हुए मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका (UAE set to reject PSL 2025)
दुबई के मना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह एक बड़ा झटका है। क्योंकि वे पहले ही टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट करने की योजना बना चुके थे। योजनाओं के अनुसार पीएसएल 2025 के मैचों को यूएई में आयोजित किया जाना था, जहां पहले भी कुछ सीज़न आयोजित किए गए थे। अब दुबई की ओर से इस तरह के निर्णय ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नई चुनौती दी है।

टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति
पाकिस्तान और भारत के बीच सैन्य तनाव के कारण इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों पर असर डाला है, और क्रिकेट भी इस से प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के लिए काफी जरूरी बना हुआ था।
इस वजह से यूएई ने किया मना
दुबई द्वारा पाकिस्तान सुपर लीग के आयोजन से इंकार करने के बाद PCB को अब अपने विकल्पों पर विचार करना होगा। यूएई को चिंता है कि ऐसे संवेदनशील समय में पीएसएल की मेजबानी करने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। ईसीबी के सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों में आयोजित पीएसएल जैसा टूर्नामेंट हालात बिगाड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications