पाकिस्तान के दो खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास सेशन में हुई तकरार, देखें वीडियो
Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। टीम की काफी आलोचना भी देखने को मिली थी। बाबर आज़म की कप्तानी के ऊपर भी सवाल खड़े हुए थे और बाद में उन्होंने अपना इस्तीफ़ा भी बोर्ड को सौंप दिया था।
पाक क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है और वहां टेस्ट सीरीज खेली जानी है। टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। सरफराज अहमद भी टेस्ट टीम में शामिल हैं और उनका एक युवा खिलाड़ी के साथ पंगा हो गया, इसका वीडियो वायरल हुआ है।

दरअसल पाकिस्तानी टीम अभ्यास सेशन में हिस्सा ले रही थी और वहीं पर सरफराज और साउद शकील के बीच तकरार देखने को मिली। सरफराज अहमद गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने साउद शकील को कोई काम करने के लिए कहा था, उसी पर थोड़ी कहासुनी हुई।
सरफराज ने जब शकील को किसी काम के लिए कहा तो उन्होंने नहीं किया। शकील ने कहा कि मैं आपके कब तक काम आऊंगा। सरफराज ने कहा कि मेरे कोई काम नहीं आओगे भाई। मैंने यह कहा ही नहीं कि स्वैप कर लो। मैंने किया ही नहीं है स्वैप। शकील ने कहा आपने कर लिया स्वैप और मैं आ गया काम। सरफराज इसे नकार देते हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
वर्ल्ड कप के बाद बाबर आज़म ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान के तौर पर अपना इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद मैनेजमेंट ने सब कुछ बदलकर रख दिया। शान मसूद को कप्तानी सौंपी गई और ऑस्ट्रेलिया दौरे की टेस्ट टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल कर लिया गया।
What happening !?! 👀#PAKvsAUS #PakistanCricket #PakistanCricketTeam #PSL9Draft pic.twitter.com/5bRypGZWB3
— 𝐋𝐞𝐨 𝐁𝐮𝐤𝐡𝐚𝐫𝐢 (@BukhariLeo14) December 4, 2023
शाहीन अफरीदी को सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तानी मिली है। शाहीन शाह अफरीदी को टी20 फ़ॉर्मेट में कप्तानी सौंपी गई है। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान की फ़िलहाल कोई सीरीज नहीं है। ऐसे में इस प्रारूप के लिए किसी भी खिलाड़ी को कमान फिलहाल नहीं मिली है। एकदिवसीय कप्तान बाद में घोषित होगा।












Click it and Unblock the Notifications