IPL की इस खतरनाक टीम पर 41000 करोड़ वाली कंपनी की नजर, हिस्सेदारी खरीदने का बना रही प्लान

IPL 2025, Gujarat Titans: आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने बहुत कम समय में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस किया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।

पहली बार में ही चैंपियन बनी थी गुजरात टाइटंस (IPL 2025, Gujarat Titans)

गुजरात टाइटंस का आईपीएल सफर अब तक बहुत ही शानदार रहा है। टीम ने आईपीएल 2022 के सीजन में 10 टीमों के बीच सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उसी साल गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल का पहला खिताब जीता। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने बेहतरीन रणनीतियों और शानदार बल्लेबाजी-गेंदबाजी से टूर्नामेंट में कई मैच जीतने में कामयाबी हासिल की।

Gujarat Titans 1

गुजरात टाइटंस को लेकर आई बड़ी खबर

गुजरात टाइटंस को लेकर आईपीएल 2025 से पहले अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद स्थित भारतीय संघ टोरेंट ग्रुप आईपीएल फ्रैंचाइज गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार टोरेंट ग्रुप मूल मालिकों सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स (इरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) से 2/3 हिस्सेदारी खरीदेगा और नया स्वामित्व आईपीएल 2025 से शुरू हो सकता है।

यह डील अब कागजी कार्रवाई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी के अधीन है। खबरों की मानें तो टॉरेंट ग्रुप और CVC कैपिटल्स पार्टनर्स के बीच हुई डील पर जल्दी ही फाइनल मुहर लग सकती है। बता दें कि अहमदाबाद बेस्ड टॉरेंट ग्रुप 41000 करोड़ की कंपनी है।

आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस टीम

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राशिद खान, कैगिसो रबाडा, ग्लेन फिलिप्स, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, करीम जनत, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत (विकेटकीपर), मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान। गुरनूर बरार, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+