IPL इतिहास के पांच बेस्ट बॉलिंग फिगर पर एक नजर, लिस्ट में दो भारतीय गेंदबाजों का भी है नाम

आईपीएल के बेस्ट 5 बॉलिंग फिगर में दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले का नाम इस सूची में है। इसके अलावा तीन अन्य गेंदबाज अल्जारी जोसेफ, सोहेल तनवीर और एडम जैंपा हैं।

दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों पर 31 मार्च से IPL का बुखार चढ़ने वाला है। जी हां, आईपीएल के 16वें एडिशन का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात की टीम पिछले सीजन से ही इस टूर्नामेंट में जुड़ी थी और अपने पहले ही सीजन में उसने चैंपियन का खिताब जीत लिया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन में अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में इस बार चेन्नई इस सीजन में अपनी पुरानी लय हासिल करना चाहेगी। वहीं गुजरात की कोशिश होगी कि जैसे पिछला सीजन खत्म किया था, वैसे ही उसकी शुरुआत की जाए।

इस बार अपने घरेलू मैदान पर भी खेलेंगी टीमें

इस बार अपने घरेलू मैदान पर भी खेलेंगी टीमें

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग के लिए दुनियाभर से स्टार क्रिकेटरों का भारत आना मार्च के आधे गुजरने के बाद शुरू हो जाएगा। वैसे इस बार का टूर्नामेंट खास इसलिए है क्योंकि कोविड काल की वजह से यह टूर्नामेंट एक बार बाहर तो एकबार दर्शकों के बिना भारत में आयोजित हुआ था, लेकिन अब दर्शकों की एंट्री भी होगी और सभी टीमों के घरेलू मैच घरेलू मैदान पर ही होंगे। टूर्नामेंट का आगाज होने में अभी थोड़ा समय भले है, लेकिन माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आईपीएल इतिहास के पांच बेस्ट बॉलिंग फिगर के बारे में बता रहे हैं। बेस्ट 5 में दो भारतीय गेंदबाजों का भी नाम शामिल है, वो कौन हैं यह भी हम आपको बताएंगे।

1. अल्जारी जोसेफ

1. अल्जारी जोसेफ

आईपीएल इतिहास में बेस्ट बॉलिंग फिगर में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज का है। अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और डेब्यू मैच में ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल हिस्ट्री की बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस दर्ज कर दी थी। इस मैच में उन्होंने 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। अपने 3.4 ओवर के स्पेल में अल्जारी जोसेफ ने 3.27 की इकोनॉमी से रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के दम पर मुंबई यह मैच 40 रन से जीत गई थी और अल्जारी जोसेफ मैन ऑफ दे मैच रहे थे।

2. सोहेल तनवीर

2. सोहेल तनवीर

आईपीएल का आगाज 2008 में हुआ था। पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए वो सीजन पहला और आखिरी था, क्योंकि उसके बाद से किसी सीजन में पाकिस्तान क्रिकेटर नहीं खेले हैं, लेकिन उस पहले ही सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया था, जो 2019 में जाकर टूटा। दरअसल, 2019 तक सोहेल तनवीर के नाम आईपीएल हिस्ट्री का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड दर्जा था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। यह मैच जयपुर में खेला गया था और सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था।

3. एडम जैंपा

3. एडम जैंपा

ऑस्ट्रेलिया का यह लेग स्पिनर भी आईपीएल हिस्ट्री के बेस्ट बॉलिंग फिगर की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुका है। 2016 में एडम जैंपा ने राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। जैंपा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 4.75 की इकोनॉमी से रन देते हुए 6 विकेट हासिल किए थे। उनकी इस परफॉर्मेंस के बावजूद भी पुणे की टीम मैच हार गई थी और सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी। हैदराबाद की तरफ से आशीष नेहरा ने तीन विकेट निकाले थे।

4. अनिल कुंबले

4. अनिल कुंबले

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का नाम भी इस सूची में दर्ज है। उन्होंने 2009 में आरसीबी के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। कुंबले ने अपने 3.1 ओवर के स्पेल में 5 रन दिए थे और 5 ही विकेट लिए थे। इसमें से उन्होंने 1 ओवर मेडन किया था। कुंबले के इस प्रदर्शन की वजह से आरसीबी ने 75 रन से मैच जीत लिया था।

5. जसप्रीत बुमराह

5. जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया से इस वक्त बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2022 में टॉप 5 बेस्ट बॉलिंग फिगर की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। हालांकि मुंबई इंडियंस यह मैच हार गई थी। केकेआर ने इस मैच को 52 रन से जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+