GT vs LSG Dream11: गुजरात-लखनऊ के मैच में होगी प्वाइंट्स की बारिश! गेम चेंजर होंगे ड्रीम टीम के ये खिलाड़ी
LSG vs GT, 26th Match: आईपीएल 2025 में 12 अप्रैल को डबल हेडर का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। GT की टीम चार लगातार जीत के साथ टेबल टॉपर बनी हुई है। वहीं, LSG भी दो जीत की लय में है और घर में जीत के इरादे से उतरेगी।
टीम फॉर्म और मुकाबले की अहमियत
GT इस सीजन में अब तक सबसे मजबूत टीम रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का बल्लेबाज़ी औसत 40.3 है, जो टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। उधर, LSG के टॉप ऑर्डर ने पिछले दो मैचों में 200+ स्कोर खड़े किए हैं। ये मुकाबला सिर्फ प्वाइंट्स टेबल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की रेस भी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को सिर्फ 1 मुकाबले में सफलता मिली है। दोनों टीमों की टक्कर हमेशा टाइट रही है, लेकिन GT का पलड़ा भारी रहा है।
LSG vs GT, 26th Match Dream11 Team: आज के मैच की ड्रीम-11 टीम
विकेटकीपर
- जॉस बटलर (Jos Buttler), - जब ये क्रीज पर टिकते हैं, तो रन अपने आप बहते हैं।
- निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) - मिडिल ऑर्डर के पॉवर हिटर।
बल्लेबाज
- मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) - कप्तान बनाने के लिए सबसे मजबूत दावेदार
- शुभमन गिल (Shubman Gill) - कप्तान भी हैं, और टॉप ऑर्डर के रन मशीन भी।
- साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) - लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी, उप-कप्तान भी बन सकते हैं।
ऑलराउंडर
- शाहरुख़ ख़ान (Shahrukh Khan) - बल्ला चले तो मैच पलट सकते हैं।
- एडन मार्करम (Aiden Markram) -मिडिल ऑर्डर का भरोसेमंद खिलाड़ी, जो जरूरत पड़ने पर टीम को संभाल लेता है।
गेंदबाज
- शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) - विकेट निकालना हो या रन रोकना, दोनों में भरोसेमंद।
- मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) - नई गेंद से अटैकिंग बॉलर।
- साई किशोर (Sai Kishore) - धीमी पिच पर इनकी स्पिन गेम चेंजर हो सकती है
- दिग्वेश सिंह राठी (Digvesh Singh) - यंग टैलेंट, लेकिन पर्पल कैप की रेस में।
कप्तान
- कप्तान: मिचेल मार्श/ साई किशोर
- उप-कप्तान: साई सुदर्शन/ दिग्वेश सिंह
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, आर्यन जुयाल।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, करीम जानत, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव।












Click it and Unblock the Notifications