IPL 2025 Points Table: KKR की हार से हिला टॉप 4! पंजाब ने किया बड़ा धमाका, अब कौन है पॉइंट्स टेबल का बॉस?

IPL 2025 Points Table: पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर सनसनी फैला दी। मंगलवार, 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से हराकर 111 रन जैसे मामूली स्कोर को भी जीत में बदल दिया।

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली KKR की हार ने प्वॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल दी है। पंजाब अब टॉप-4 में चौथे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि KKR की टीम छठे नंबर पर फिसल गई।

today ipl 2025 points table

टॉप पर अब भी गुजरात टाइटंस (GT) डटे हुए हैं, लेकिन दिल्ली, बैंगलोर और अब पंजाब की जोरदार वापसी से प्लेऑफ की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है। क्या अब KKR के लिए खतरे की घंटी बज गई है? देखना दिलचस्प होगा। आइए लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।

1-गुजरात टाइटंस (GT)- 6 मैच, 4 जीत, NRR +1.081
चार लगातार जीत के बाद एक हार झेलनी पड़ी, लेकिन टॉप पर पकड़ कायम है। टाइटंस ने बैलेंस्ड स्क्वॉड और क्लिनिकल फिनिश से बढ़त बनाई है।

2- दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 5 मैच, 4 जीत, NRR +0.899
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने शुरुआती चार मैच जीतकर लय पकड़ी। एक हार आई जरूर, लेकिन टीम मजबूत दिख रही है।

3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 6 मैच, 4 जीत, NRR +0.672
रजत पाटीदार की टीम ने उतार-चढ़ाव के बीच भी चार जीत निकालीं। गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है, लेकिन बैटिंग दमदार रही है।

4- पंजाब किंग्स (PBKS)- 6 मैच, 4 जीत, NRR +0.172
केकेआर पर बड़ी जीत से पंजाब ने प्लेऑफ रेस में एंट्री मार ली है। श्रेयस अय्यर की टीम ने हर मैच में फाइट दिखाई है।

5- लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG)- 7 मैच, 4 जीत, NRR +0.086
ऋषभ पंत की टीम ने लगातार तीन जीत के बाद पिछला मुकाबला गंवाया। टीम के पास टैलेंट है, लेकिन मिड-इनिंग्स में लय बरकरार रखना चुनौती है।

6- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 7 मैच, 3 जीत, NRR +0.547
PBKS से मिली हार ने टॉप-4 की रेस में झटका दिया। पावरप्ले में विकेट गंवाना और डेथ ओवर की बॉलिंग चिंता का कारण बन रही है।

7- मुंबई इंडियंस (MI)- 6 मैच, 2 जीत, NRR +0.104
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम तालमेल ढूंढ रही है। टॉप ऑर्डर रन बना रहा है पर गेंदबाजी अब भी कमजोर कड़ी साबित हो रही है।

8- राजस्थान रॉयल्स (RR)- 6 मैच, 2 जीत, NRR -0.838
संजू सैमसन की अगुवाई में शुरुआती लय के बाद टीम लड़खड़ा गई है। फिनिशिंग और बॉलिंग लाइनअप पर काम करने की जरूरत है।

9- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 6 मैच, 2 जीत, NRR -1.245
लगातार चार हार के बाद एक जीत मिली, लेकिन NRR बहुत खराब है। बल्लेबाजी में फ्लो नहीं दिख रहा, कैचअप गेम चल रहा है।

10- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 7 मैच, 2 जीत, NRR -1.276
महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव के बावजूद टीम बैलेंस खोती नजर आई है। लगातार हारों से वापसी का रास्ता मुश्किल हुआ है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+