अब किसी की खैर नहीं.. मैच फिक्सिंग की तो मिलेगी बड़ी सजा, बोर्ड ने बनाए सख्त नियम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फिक्सिंग का गढ़ कहा जाता है। सलमान बट, मोहम्मद आमिर, मो. आसिफ और जाने कितने ही बड़े नाम मैच फिक्सिंग के आरोप में सामने आए हैं।

नई दिल्ली, 13 अगस्त: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फिक्सिंग का गढ़ कहा जाता है। सलमान बट, मोहम्मद आमिर, मो. आसिफ और जाने कितने ही बड़े नाम मैच फिक्सिंग के आरोप में सामने आए हैं। इसी के चलते कई बार वर्ल्ड क्रिकेट में ना सिर्फ पाकिस्तान टीम की बल्कि बोर्ड की भी बहुत शर्म से अपना सिर झुकना पड़ा। मगर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फिक्सिंग और खिलाड़ियों के गलत व्यवहार के खिलाफ बड़े कदम उठाए हैं।

बोर्ड ने बनाए नए नियम

बोर्ड ने बनाए नए नियम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2022-23 के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए कई नए नियम पेश किए गए हैं। नियम इतने सख्त है कि अगर खिलाड़ियों ने उनका पालन नहीं किया तो इसकी बड़ी कीमत उन्हें अपनी जेब ढीली करके चुकानी होगी। नए नियम और कानूनों के अनुसार, ऑफ-फील्ड इवेंट्स में ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर प्लेयर्स पर 25 हजार पाकिस्तानी रुपये ये 1,00,000 रुपये के बीच का जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके साथ ही ट्रेनिंग, इंटरव्यू और प्रेंजेटेशन इवेंट्स में नियम तोड़ने पर 50,000 से 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

फिक्सिंग के खिलाफ भी नियम

फिक्सिंग के खिलाफ भी नियम

PCB ने मैच फिक्सिंग रोकने के लिए भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक नया नियम जोड़ा है। यदि कोई पाक खिलाड़ी जुआ या मैच फिक्सिंग जैसे गलत कामों में शामिल हैं, तो उस पर 2,00,000 से लेकर 20,00,000 तक का फाइन या एक से पांच मैचों का प्रतिबंंध लगाया जाएगा। वहीं, यदि कोई खिलाड़ी घरेलू या इंटरनेशनल मैचों में बोर्ड द्वारा स्वीकृत ड्रेसकोड का पालन नहीं करते हैं या प्रयोजक लोगो को छुपाते हैं तो उन पर 1,50,000 और 10,00,000 का जुर्माना लगाया जाएगा या एक से पांच मैचों का बैन भी लग सकता है।

गलत व्यवाहर पर मिलेगी सजा

गलत व्यवाहर पर मिलेगी सजा

मैदान पर अंपायर के फैसले को ना मानना, बुरा व्यवहार करना, मैच अधिकारियों, खिलाड़ियों या फैंस को धमकाना, डराना, हाथ उठाना या गाली गलौच करने पर खिलाड़ी को 5,00,000 से लेकर 50,00,000 तक के बीच का जुर्माना या 3 से 8 मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं, यदि कोई खिलाड़ी बोर्ड के किसी अधिकारी या प्रशंसक के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करता है, तो उसके ऊपर 5,00,000 से लेकर 50,00,000 तक का फाइन और एक से पांच मैचों का बैन लगाया जाएगा।

डोपिंग या फिटनेस टेस्ट देने से मना करने पर खिलाड़ी के ऊपर 1,50,000 से 10,00,000 के बीच क जुर्माना लगाया जाएगा।

खिलाड़ियों ने जताई थी आपत्ति

खिलाड़ियों ने जताई थी आपत्ति

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम समेत टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने कुछ धाराओं पर आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में अपने वकीलों के साथ बातचीत करने के बाद कुछ बदलावों के साथ सभी ने सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर लाइन कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+