तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक, मुक्का मारने तक आ गई बात- VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में रविवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य और मजाकिया अंदाज में नजर आई लेकिन कुछ ही देर में मामला थोड़ा गंभीर होता दिखाई दिया और अंपायरों को बीच में आना पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए अब तक शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने पारी की शुरुआत से ही साउथ जोन के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। उनके साथ अभिमन्यु ईश्वरन भी तेजी से रन बना रहे थे, जिससे साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा पर गेंदबाजी में बदलाव करने का दबाव बढ़ गया।

तिलक ने की स्लेजिंग
पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा ने वैभव को परेशान करने की कोशिश की। स्टंप माइक्रोफोन में तिलक की आवाज भी सुनाई दी, जिसमें उन्होंने कहा, क्या है ये वाइस-कप्तान।
शुरुआत में दोनों के बीच यह बातचीत हल्के-फुल्के मजाक जैसी ही दिखाई दी। कैमरे में तिलक और वैभव को बाद में हंसते और बातचीत करते हुए भी देखा गया। लेकिन कुछ ही समय बाद माहौल अचानक थोड़ा गर्म होता नजर आया।
तिलक इस बार वैभव की तरफ बढ़े और उन्होंने हाथ से ऐसा इशारा किया, जो मुक्का मारने जैसा दिखाई दिया। वैभव ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। दोनों के बीच स्थिति ज्यादा बिगड़ने से पहले अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खिलाड़ियों को अलग किया।
तिलक वर्मा साउथ जोन के कप्तान है और उनको पता था कि बालक वैभव सूर्यवंशी को परेशान नहीं करोगे तो आउट नहीं होगा।
— Abanish Sinha (@abanish_Bihar) September 6, 2026
ऊपर से 130 से ज्यादा स्ट्राइक रेट।
दो घंटे में साउथ जोन से खेल निकल जाना था।
बस श्रीलंका वाला टैक्टिस अपनाया,भीड़ गया वैभव के साथ, तन्मयता भंग हुई और बेचारा वैभव आउट।…
44 रन पर खत्म हुई वैभव की पारी
वैभव ने इस घटना के बाद भी बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में वह 44 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 37 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। इस पारी के दौरान उन्होंने सिराज के एक ओवर में दो चौके और एक शानदार छक्का जमाया।


Click it and Unblock the Notifications
