IPL का हीरो बना काउंटी का किंग, तिलक वर्मा का इंग्लैंड में धमाका! जड़ा शानदार शतक

Tilak Varma Century: भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर अपने बल्ले का जादू बिखेरते हुए काउंटी क्रिकेट में डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ दिया है। तिलक इस समय इंग्लैंड की मशहूर टीम हैम्पशायर की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने चे़ल्म्सफोर्ड के मैदान पर एस्सेक्स के खिलाफ यह धमाकेदार पारी खेली। डेब्यू मैच में शतक जड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

241 गेंदों में जड़ दिए 100 रन (Tilak Varma Century)

पहली पारी में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए तिलक ने 241 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी में उन्होंने बेहतरीन धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया। उन्होंने फेलेचा मिडलटन (61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन, कप्तान बेन ब्राउन (42) के साथ 68 रन और लियाम डॉसन (शतक) के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रन की शानदार साझेदारी की।

Tilak Varma 1

करियर के लिहाज से फायदेमंद होगा शतक

तिलक का यह प्रदर्शन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की मजबूती की तरफ एक और कदम है। उन्होंने अब तक 4 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 68 और 749 रन बनाए हैं। 2023 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टी20 शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

ईशान किशन का भी चला बल्ला

तिलक को 11 जून 2025 को हैम्पशायर ने साइन किया था और यह उनका पहला काउंटी सीजन है। इससे पहले वे IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे और क्वालिफायर-2 तक पहुंचे थे। तिलक के अलावा उनके टीममेट ईशान किशन भी काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने भी हाल ही में 87 रनों की तेज़ पारी खेली। बता दें कि तिलक ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 50 से अधिक की उम्दा औसत के साथ 1,304 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+