Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 वर्ल्ड कप और मैदान पर गदर, तिलक वर्मा का दमदार कमबैक, USA के खिलाफ खेली धांसू पारी

Tilak Varma: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने वाले तिलक वर्मा ने चोट और सर्जरी के बाद जब मैदान पर वापसी की तो अपने बल्ले से जोरदार धमाल मचाया। लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया कि उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास बरकरार है।

यूएस के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मुकाबले में तिलक का बल्ला जमकर चला और उन्होंने टीम इंडिया (इंडिया ए) को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम के लिए उनकी धांसू वापसी एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।

tilak varma

Tilak Varma की संतुलित और प्रभावशाली पारी

तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 158.33 रहा। जब टीम को मिडिल ओवर्स में स्थिरता और गति दोनों की जरूरत थी, तब तिलक ने समझदारी भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और बड़े शॉट भी लगाए, जिससे रन गति लगातार ऊंची बनी रही।

चोट के बाद वापसी कर रहे खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती लय हासिल करना होती है, लेकिन तिलक ने अपने शॉट चयन और टाइमिंग से साफ कर दिया कि वह पूरी तरह फिट और तैयार हैं।

टेस्ट में पास हुए Tilak Varma

तिलक वर्मा की फॉर्म में वापसी एक बड़ा संकेत है। भारतीय टीम के लिए वह मध्य क्रम में एक बड़ा विकल्प हैं। टीम को उनके आने से बैटिंग में संतुलन भी मिलेगा। यह मुकाबला उनके लिए एक टेस्ट था, जिसमें वह बखूबी पास हो गए हैं।

नारायण जगदीसन का धमाकेदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन ठोक दिए। प्रियंश आर्या ने 13 गेंदों पर 28 रन की तेज पारी खेली। सबसे अहम पारी नारायण जगदीसन की रही, उन्होंने महज 55 गेंदों पर 104 रन बनाकर तहलका मचा दिया। कप्तान आयुष बदोनी ने 26 गेंदों पर नाबाद 60 रन ठोके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+