तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, दुनिया के सभी प्लेयर्स को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने बैटिंग में नहीं, बल्कि फील्डिंग में ऐसा कीर्तिमान बना दिया है, जो सभी प्लेयर्स को पीछे छोड़ने वाला रिकॉर्ड है।

उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मुकाबले में तिलक ने न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती तीन ओवरों में ही दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई। इन दो कैच के साथ तिलक के नाम साल 2026 में कुल 26 कैच हो गए और उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

tilak varma

डैनिलसन हावे का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 बने तिलक

तिलक वर्मा से पहले यह रिकॉर्ड इंडोनेशिया के डैनिलसन हावे के नाम था। उन्होंने 2025 में टी20 इंटरनेशनल में 25 कैच पकड़े थे। तिलक अब 26 कैच के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम 2024 में 24 कैच लेकर तीसरे स्थान पर हैं। मलेशिया के शार्विन मुनियांडी ने 2025 में 21 कैच पकड़े थे, जबकि युगांडा के ब्रायन मासाबा और बांग्लादेश के तंजीद हसन के नाम 20-20 कैच दर्ज हैं।

एक साल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर

टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब भारतीय खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर है। तिलक की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि इस सूची में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन भारत से पहली बार ऐसा नाम आया है।

साल 2026 अभी जारी है, इसलिए तिलक के पास इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका भी रहेगा। न्यूजीलैंड दौरे पर ही अभी तीन मुकाबले और खेले जाने बाकी हैं। उनकी नजरें आने वाले मुकाबलों में अपनी शानदार फील्डिंग जारी रखने पर होंगी।

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा है। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+