3 भारतीय क्रिकेटरों ने तोड़ी धर्म की दीवार, परिवार से भिड़कर की मुस्लिम हसीनाओं से शादी, कौन हैं ये तीनों दिग्गज
भारतीय क्रिकेटर हमेशा से ही फैंस में तो लोकप्रिय रहे ही हैं, साथ ही बॉलीवुड से भी उनका गहरा नाता रहा है। एक समय ऐसा हुआ करता था, जब टीम इंडिया के खिलाड़ी बॉलीवुड की हीरोइनों को डेट किया करते थे। कुछ ने बाद में शादी भी कर ली थी। अलग धर्म में शादी वाले क्रिकेटर भी हुए हैं लेकिन इनकी संख्या बहुत कम रही हैं।
ऐसा तो कई बार हुआ है जब मुस्लिम क्रिकेटर ने हिंदू लड़की से शादी की है लेकिन हिंदू क्रिकेटर की मुस्लिम लड़की से शादी कम ही मौकों पर देखने को मिली है। तीन ऐसे भारतीय क्रिकेटरों के बारे में आपको जानना चाहिए, जिनकी शादी मुस्लिम गर्ल्स से हुई।

मनोज प्रभाकर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर ने अभिनेत्री फरहीन से शादी की। पहली पत्नी से तलाक के बगैर ही उनकी शादी 1994 में हो गई थी। कुछ सालों बाद मनोज प्रभाकर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया। बाद में 2009 में मनोज और फरहीन रीति-रिवाजों के हिसाब से शादी के बंधन में बंध गए। फरहीन का जन्म चेन्नई में हुआ था। मुलाक़ात होने के एक साल बाद मनोज और फरहीन शादी के बंधन में बंध गए थे। यह रिश्ता आज भी बरकरार है। फरहीन दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करती थीं।
अजीत अगरकर
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी पत्नी फातिमा की लव स्टोरी कौन भूल सकता है। मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मजहर गडियाली की बहन फातिमा से उनका अफेयर चला था। फातिमा को शिया मुस्लिम बताया जाता है। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। बाद में यही दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई। धर्म को लेकर पारिवारिक अड़चनों के बावजूद अगरकर ने फातिमा का साथ नहीं छोड़ा और 2002 में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों अच्छी तरह अपना जीवन बिता रहे हैं।
शिवम दुबे
इस लिस्ट में ताजा नाम शिवम दुबे का आता है। शिवम दुबे ने अंजुम खान से शादी की है। खास बात तो यह है कि दोनों के बीच 6 साल का अंतर है। शिवम दुबे अपनी वाइफ से छह साल छोटे हैं। दोनों ने 2021 में शादी की थी, हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं के मुताबिक यह शादी हुई थी। कई रिपोर्ट्स में अंजुम को वॉइस ओवर आर्टिस्ट और मॉडल बताया जाता है। इन दोनों का अब एक बच्चा भी है। दुबे और अंजुम की जोड़ी फैंस को भी खासी पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications
