टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की शादी के बाद होगी पहली होली, 2 प्लेयर अभी खेल रहे हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
भारतीय क्रिकेट टीम में इस बार की होली टीम के 4 खिलाड़ियों के लिए बहुत खास रहने वाली है, क्योंकि शादी के बाद यह उनकी पहली होली है। इसमें केएल राहुल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर का नाम शामिल है।
त्योहार जब होली का होता है तो यह न्यू वेडिंग कपल के लिए बहुत स्पेशल हो जाता है। न्यू वेडिंग कपल के लिए पहली होली बहुत स्पेशल होती है। बात करें इंडियन क्रिकेट टीम की तो इस बार की होली टीम के 4 खिलाड़ियों के लिए बहुत खास रहने वाली है, क्योंकि शादी के बाद यह उनकी पहली होली है। इंडियन क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है, जिसका आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होगा। जिन 4 खिलाड़ियों के लिए इस बार की होली शादी के बाद उनकी पहली होली है, उसमें से दो खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं, लेकिन फिर भी उन्हें होली वाले दिन सेलिब्रेट करने का मौका मिल जाएगा, क्योंकि मैच उसके अगले दिन शुरू होगा। आइए आपको बताते हैं कि आखिरी वो चार खिलाड़ी कौन से हैं?

1. केएल राहुल
इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है। उन्होंने 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद केएल राहुल की यह पहली होली रहने वाली है, जो बहुत स्पेशल होगी। होली के दिन राहुल अहमदाबाद में रहेंगे, लेकिन वो अथिया और अपनी टीम के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे। वैसे केएल राहुल इस वक्त खेल के मैदान पर खराब दौर से गुजर रहे हैं। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें इंदौर टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

2. अक्षर पटेल
टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने केएल राहुल के तीन दिन बाद ही शादी रचाई थी। अक्षर ने 26 जनवरी को अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ शादी की थी। अक्षर और मेहा की भी यह शादी के बाद पहली होली होगी। अक्षर भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं और आखिरी टेस्ट के लिए वो अहमदाबाद में हैं, जो कि उनका होम ग्राउंड है। अक्षर इस वक्त अपनी बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षर ने तीन मैचों में अभी तक शानदरा बल्लेबाजी की है।

3. शार्दुल ठाकुर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 27 फरवरी को अपनी मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 2021 में उनकी सगाई हुई थी। शादी के बाद उनकी यह पहली होली है। शार्दुल इस वक्त टीम से बाहर हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल होंगे। यह सीरीज 17 मार्च से शुरू होगी।

4. दीपक चाहर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले साल जून में शादी की थी। शादी के बाद उनकी भी यह पहली होली होगी। दीपक की शादी जया भारद्वाज के साथ आगरा में हुई थी। दीपक चाहर की पत्नी बेहद खूबसूरत हैं। जया की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दीपक चाहर फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं। वो चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications