भारत के दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी ने मिलाया धनश्री वर्मा से हाथ, युजी चहल पर सरेआम की गंदी गालियों की बौछार

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा और उनके क्रिकेटर पति युजवेंद्र चहल का तलाक कुछ दिनों पहले ही हो गया था। आईपीएल शुरू होने से पहले कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। तलाक से धनश्री वर्मा को एक बड़ी रकम बतौर एलिमनी मिली और दोनों अब अलग रास्ते पर हैं।

पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत के लोगों के तलाक भी काफी हुए हैं। चहल से पहले हार्दिक पांड्या और उनसे पहले शिखर धवन का भी तलाक हुआ था। ऐसे में सवाल यह भी उठने लगा कि आखिर गलती किसकी है। क्या वजह है कि क्रिकेटरों के तलाक हो रहे हैं।

dhanashree verma

इस बीच धनश्री को काफी लोगों ने ट्रोल किया और उनको मिली एलिमनी के रकम को लेकर भी फैन्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। 4 करोड़ 75 लाख की रकम लेने के बाद उनके ऊपर चहल के फैन्स टूट पड़े। इसके बाद अब धनश्री वर्मा को किसी ने सपोर्ट किया है।

धनश्री वर्मा को एक महिला से सपोर्ट मिला है और उसका नाता भी एक क्रिकेटर से ही है। सोशल मीडिया के माध्यम से धनश्री को सपोर्ट करते हुए इस महिला ने क्रिकेट जगत के सभी लोगों को एक ही तराजू में तोलने का काम किया है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि हसीन जहां है।

पिछले कई वर्षों से मोहम्मद शमी से अलग रहने वाली हसीन जहां ने धनश्री वर्मा का खुलकर सपोर्ट किया है। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धनश्री आप कितना भी प्रूफ दे दो इस घटिया समाज को, गलत आपको ही कहा जाएगा। एडल्ट्री को खत्म कर समाज को भड़वों का बना दिया है।

आगे वह लिखती हैं कि जो जितना बड़ा भड़वा होगा, इसके इतने ही ज्यादा सपोर्टर होंगे। क्रिकेट का क्रेज बहुत ज्यादा होने के कारण उन लोगों को लगता है कि क्रिकेटर उनका बाप या जीता होता। वैश्या टाइप महिला को लगता है कि उसका पति क्रिकेटर क्यों नहीं। गंदी नाली के कीड़ों की किस्मत में रेंगना ही लिखा होता है। ये इसी अफ़सोस और जलन में जीते हैं कि उनको हमें ट्रोल करने का मौका मिल जाता है और पागल कुत्तों की तरह भौंकन लगते हैं।

इसके बाद धनश्री को सलाह देते हुए हसीन जहां ने लिखा कि बुरे लोगों के बारे में चिंता मत करो और अपना जीवन ख़ुशी से जियो और इसका मज़ा लो। भाड़ में जाए दुनिया, आपको क्या करना है। जियो जी भरके।

गौरतलब है कि हसीन जहां ने धनश्री का खुले तौर पर आकर सपोर्ट किया है लेकिन वह मोहम्मद शमी से हर महीने गुजारा भत्ता के तौर पर पैसे लेती हैं। हसीन जहां को हर महीने 1 लाख 30 हजार रुपये मिलते हैं, इसमें बेटी का खर्च भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+