भारत के खिलाफ फाइनल में तबाही मचाने वाला खिलाड़ी बाहर, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका
पाकिस्तान में अगले महीने शुरू होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक धांसू खिलाड़ी अब इस बड़े इवेंट से बाहर हो गया है। इससे दक्षिण अफ्रीका के मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह धांसू खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी और साउथ अफ्रीका टी20 लीग में नहीं खेल पाएगा और इवेंट से बाहर रहेगा। पीठ में चोट लगने की वजह से इस बड़े खिलाड़ी को अब बाहर होना पड़ा है।

जिस खिलाड़ी की चोट के बारे में साउथ अफ्रीका बोर्ड ने बताया है, वह एनरिक नॉर्टजे है। नॉर्टजे को दक्षिण अफ्रीकी टीम में सोमवार को ही शामिल किया गया था। इसके बाद अब वह बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच अबुधाबी टी10 में खेला था।
भारत के खिलाफ की थी धाकड़ गेंदबाजी
गौरतलब है कि पिछले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान एनरिक नॉर्टजे की गेंदबाजी दमदार रही थी। उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को बांधकर रखने का काम किया था। नॉर्टजे को 4 ओवर में 2 विकेट मिले थे। उन्होंने इस दौरान 26 रन खर्च किये थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था।
पिछले महीने टीम में हुआ था चयन
पिछले महीने नॉर्टजे को पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए टीम में चुना गया था लेकिन नेट प्रैक्टिस में बैटिंग करते हुए वह चोटिल हो गए थे। अब उनका एक बड़े इवेंट से बाहर होना परेशानी और चुनौतियों को आमंत्रण देने जैसा है। सफेद गेंद क्रिकेट में वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के पिलर कहे जा सकते हैं।
अभी रिप्लेसमेंट घोषित होना बाकी
दक्षिण अफ्रीकी सलेक्टर्स ने फ़िलहाल अपने चोटिल प्लेयर की जगह कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है। आने वाले कुछ ही दिनों में उनकी जगह खेलने वाले खिलाड़ी का नाम घोषित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications