Dream 11: इस तरह घर बैठे हो जाएंगे मालामाल! रातोंरात छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
SOB vs WEF Dream 11 Match Prediction: सोमवार यानी 14 अगस्त को सदर्न ब्रेव और वेल्श फायर की टीमें आपस में भिड़ने को तैयार है। द हंड्रेड 2024 का 30वां मैच साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है और इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसे SonyLiv और FanCode पर स्ट्रीम किया जाएगा। जहां फैंस आसानी से मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।
ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
सदर्न ब्रेव ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। जेम्स विंस की अगुआई में सदर्न ब्रेव अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। टीम का लक्ष्य ग्रुप स्टेज को मजबूती से खत्म करने की होगी। इसके विपरीत टॉम एबेल की कप्तानी वाली वेल्श फायर ने सात मैचों में से केवल दो जीत दर्ज की है। जिससे वे छठे स्थान पर हैं।

पिच से किसे मिलेगी मदद
साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल में साउथर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच मैच खेला जाएगा। यहां की पिच धीमी होती है, जिससे बल्लेबाजों को अपनी पारी की शुरुआत में धैर्य रखने की ज़रूरत होती है। टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करना और बाद में लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती हैं।
जेम्स विंस पर रहेगी नजर
वेल्श फायर के खिलाफ आगामी मैच में जेम्स विंस सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। विंस इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और सात पारियों में 338 रन बनाकर प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ब्रेव को एक बार फिर उम्मीद होगी कि विंस आगामी मैच में उन्हें ठोस शुरुआत देंगे।
क्रिस जॉर्डन कर सकते हैं कमाल
साउथर्न ब्रेव के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन आगामी मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं। जॉर्डन नियमित रूप से अपनी टीम के लिए विकेट चटका रहे हैं और अब तक सात मैचों में 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। इंग्लिश गेंदबाज इस मैच में आत्मविश्वास से लबरेज होंगे और एक बार फिर महत्वपूर्ण चरणों में विकेट चटकाने की उम्मीद करेंगे।
बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 1
कप्तान-जेम्स विंस
उपकप्तान-क्रिस जॉर्डन
विकेटकीपर-एलेक्स डेविस, जो क्लार्क
बल्लेबाज-जेम्स विंस, ल्यूक वेल्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, आंद्रे फ्लेचर
ऑलराउंडर-ग्लेन फिलिप्स, कीरोन पोलार्ड
गेंदबाज-क्रिस जॉर्डन, अकील होसेन, हारिस राउफ
साउदर्न ब्रेव (एसओबी): जेम्स विंस (कप्तान), एलेक्स डेविस (विकेट कीपर), आंद्रे फ्लेचर, लेउस डु प्लॉय, लॉरी इवांस, कीरोन पोलार्ड, क्रिस जॉर्डन, अकील होसेन, डैनी ब्रिग्स, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स।
वेल्श फायर (डब्ल्यूईएफ): ल्यूक वेल्स, स्टीफन एस्किनाजी, जो क्लार्क (विकेट कीपर), टॉम एबेल (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, रॉस व्हाइटली, डेविड विली, मैट हेनरी, डेविड पायने, हारिस राउफ।












Click it and Unblock the Notifications