Delhi Blast पर शुभमन गिल के शब्दों ने छू लिया फैंस का दिल, मैच से पहले गहरे दुख के साथ बयां किया दर्द!
Shubman Gill On Delhi Blast: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए दुखद विस्फोट पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लाल किले पर हुई विचलित कर देने वाली घटनाओं से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। सभी के लिए शांति, सुरक्षा और शक्ति की कामना करता हूं।
शुभमन गिल ने किया एक्स पर पोस्ट (Shubman Gill On Delhi Blast)
बता दें कि सोमवार को लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हो गया। जिससे भीषण आग लग गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हुए हैं। पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है और पुलिस बल जांच में जुटा हुआ है। गिल के अलावा भी कई दिग्गजों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

14 नवंबर से होगी सीरीज की शुरुआत
भारत अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस घटना ने खिलाड़ियों को गहरा झटका दिया है। सीरीज का पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगा, जिसके बाद दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह गुवाहाटी का पहला टेस्ट मैच होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।
सौरव गांगुली ने शुभमन गिल पर जताया भरोसा
टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुभमन गिल की शानदार लीडरशिप और बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ से पहले गांगुली ने युवा स्टार गिल की उपलब्धियों पर जोर दिया है। गिल के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा कि शुभमन गिल बहुत अच्छे हैं। वह एक शानदार बल्लेबाज और बहुत अच्छे कप्तान हैं। उन्होंने इंग्लैंड में भारत की कप्तानी शानदार ढंग से की थी।
एक युवा खिलाड़ी के लिए इंग्लैंड जाकर कप्तानी करना आसान नहीं होता। वह कप्तान के रूप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे। गांगुली के मुताबिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। गिल की शांत कप्तानी, रणनीतिक समझ और टीम को प्रेरित करने की क्षमता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही ध्यान खींचा है।












Click it and Unblock the Notifications