Team India Schedule: इंग्लैंड के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? अगली टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी

Team India Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। आखिरी मैच में टीम इंडिया ने ओवल में 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत में सभी खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, लेकिन मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। मोहम्मद सिराज ने गेंद से कहर बरपा कर इंग्लैंड की बोलती बंद की।

अगली टेस्ट सीरीज पर टीम इंडिया की नजरें (Team India Schedule)

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज ड्रॉ करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें अपनी अगली टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) अभियान की शानदार शुरुआत की है। अब अगले कुछ महीनों में भारत को कई अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलने हैं।

Team India Schedule 1

अक्टूबर 2025 में होगी अगली टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ 'एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी' के बाद भारत लगभग दो महीने तक कोई रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलेगा। इसके बाद अक्टूबर 2025 से भारत का अगला टेस्ट मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इसके बाद टेस्ट में भारत का सामना अफगानिस्तान से होना है। वहीं भारतीय टीम श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगी।

ऐसा है भारत का टेस्ट शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज

पहला टेस्ट: 2-6 अक्टूबर 2025, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट: 10-14 अक्टूबर 2025, दिल्ली

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर 2025, कोलकाता
दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर 2025, गुवाहाटी

भारत बनाम अफगानिस्तान

एकमात्र टेस्ट: जून 2026, स्थान और तारीख तय नहीं

भारत का श्रीलंका दौरा

दो टेस्ट: अगस्त 2026, शेड्यूल बाद में घोषित होगा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

दो टेस्ट: अक्टूबर 2026, शेड्यूल तय नहीं

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पांच टेस्ट: जनवरी 2027 से भारत में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+