Team India Schedule 2026: साल 2026 में ऐसा रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल, वर्ल्ड कप के अलावा भी होंगे कई मैच
Team India Schedule 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 शानदार रहा। साल 2025 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। अब साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और यह साल पूरी तरह से सफेद गेंद के क्रिकेट (ODI और T20) के नाम रहने वाला है। 2026 में भारतीय टीम कुल 5 टेस्ट, 18 वनडे और 25 से अधिक टी-20 मैच खेलेगी।
न्यूजीलैंड की मेजबानी से होगी साल की शुरुआत (Team India Schedule 2026)
जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर होगी। यहां 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी (वडोदरा) में होगी। इसके बाद 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) में मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में मैच खेले जाएंगे।

फरवरी में वर्ल्ड कप का जलवा
फरवरी का महीना सबसे रोमांचक होगा क्योंकि भारत में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। भारत का पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ होगा। सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इसके अलावा नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ भी ग्रुप स्टेज के मैच होंगे। मार्च से मई तक खिलाड़ी IPL 2026 में व्यस्त रहेंगे। इसके तुरंत बाद जून में भारत, अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जिसमें 1 टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे।
जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी
T20 सीरीज: 1 से 11 जुलाई के बीच 5 मैच।
वनडे सीरीज: 14, 16 और 19 जुलाई को बर्मिंघम, कार्डिफ और लंदन में।
साल का दूसरा हाफ: श्रीलंका और वेस्टइंडीज से टक्कर
अगस्त: भारत श्रीलंका का दौरा करेगा जहां 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
सितंबर: अफगानिस्तान के खिलाफ उनके घर में 3 T20 मैचों की सीरीज।
सितंबर-अक्टूबर: वेस्टइंडीज की टीम भारत आएगी। यहाँ 3 वनडे और 5 T20 मैच खेले जाएंगे। इसी दौरान एशियन गेम्स 2026 भी होने हैं।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका का सामना
अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहाँ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 T20 मैचों की लंबी सीरीज होगी। साल का अंत दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज (3 वनडे और 3 T20) से होगा।












Click it and Unblock the Notifications