Test cricket: साल 2024 में खेले जाएंगे कुल 120 टेस्ट मैच, भारत नहीं इस टीम के पास सबसे अधिक मुकाबले
Test matches Schedule 2024: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का टेस्ट में प्रदर्शन शानदार रहा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भले ही टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सकती है। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से टेस्ट में दूसरी टीमों की तुलना में बेहतर दिखाई दे रही है। यही वजह है कि आईसीसी रैंकिंग में भारत का दबदबा रहा है।
खेले जाएंगे कुल 120 मैच: साल 2024 में कुल 120 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। जिनमें भारतीय टीम 15 टेस्ट मैच खेलने वाली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 3 जनवरी को इस साल अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचो की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है।

इंग्लैंड खेलेगी 17 टेस्ट: वहीं अगले साल यानी कि साल 2024 में सबसे अधिक टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम खेलेगी। इंग्लैंड की टीम साल 2024 में कुल 17 टेस्ट मुकाबले में हिस्सा लेगी। इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय टीम का नाम है। भारतीय टीम साल 2024 में टोटल 15 मुकाबला खेलने वाली है। वहीं बांग्लादेश के पास साल 2024 में 14 टेस्ट मैच खेलने का मौका है। न्यूजीलैंड की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम 13 टेस्ट मैच में हिस्सा लेगी। जबकि साउथ अफ्रीका और श्रीलंका 10-10 मुकाबला खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2024 में 9 टेस्ट मैच खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के पास भी खुद को साबित करने के लिए अगले साल 9-9 टेस्ट मैच है।
जानिए कौन सी टीम खेलेगी कितने टेस्ट मैच
इंग्लैंड - 17.
भारत- 15.
बांग्लादेश - 14.
न्यूज़ीलैंड - 13.
दक्षिण अफ़्रीका - 10.
श्रीलंका - 10.
ऑस्ट्रेलिया - 9.
पाकिस्तान - 9.
वेस्टइंडीज- 9.
अफगानिस्तान - 6.
आयरलैंड - 4.
जिम्बाब्वे - 4.












Click it and Unblock the Notifications