Head coach: राहुल द्रविड़ के बाद आखिर कौन? ये तीन दिग्गज बन सकते हैं भारतीय टीम के नए हेड कोच
Team India head Coach, Rahul Dravid: भारत की हार के बाद से ही टीम के फैसलों पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
Team India head Coach, Rahul Dravid: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की हार के बाद से ही टीम में कुछ बड़े बदलाव होने की बात सामने आ रही है। आईसीसी टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से लगातार टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।
राहुल द्रविड़ भी नाकाम: भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में राहुल द्रविड़ भी नाकाम रहे हैं। राहुल द्रविड़ से पहले रवि शास्त्री और अनुल कुंबले भी भारत को अपनी कोचिंग के दौरान आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके थे। राहुल द्रविड़ इस साल वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बने रहेंगे। द्रविड़ के पास भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने का मौका होगा।

नेहरा कर सकते हैं रिप्लेस: भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज़ आशीफ नेहरा को टीम को नया कोच बनाया जा सकता है। आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस को पहली बार में ही चैंपियन बनाने में नेहरा का योगदान काफी अहम रहा है। इसके अलावा दूसरे सीजन के दौरान भी आशीफ नेहरा की कोचिंग में टीम ने आईपीएल फाइनल तक का सफर तय किया था।
सहवाग पर भी हो रही चर्चा: पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी भारतीय टीम के अगले कोच के रूप में देखा जा रहा है। अटैकिंग रुप से गेंदबाजों पर हावी होने वाले सहवाग बतौर कोच टीम के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ब्रेडन मैक्कुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। सहवाग अगर टीम के हेड कोच बनते हैं तो वह टीम की दिशा को बदलने का काम करेंगे।
स्टीफन फ्लेमिंग पर नजर: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग पर भी फैंस की नजरें बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में लगातार अपने फैसलों से स्टीफन फ्लेमिंग ने सभी को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में वह भारतीय टीम के नए हेड कोच बनाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications