WTC में भारत का धमाका! पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा, विदेश में रचा इतिहास
Team India break Pakistan WTC record: टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में एक नया कारनामा कर दिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 रन बना डाले। यह न केवल इंग्लैंड की धरती पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर है, बल्कि WTC इतिहास में विदेशी ज़मीन पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
कप्तान शुभमन गिल ने रचा इतिहास (Team India break Pakistan WTC record)
इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 269 रन की पारी खेली। यह इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज़ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। शुभमन के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज़ों ने भी योगदान दिया, जिससे टीम इंडिया इतनी बड़ी पारी बना सकी। भारत ने इस पारी के ज़रिए पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिसने दिसंबर 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 579 रन बनाए थे।

WTC इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
भारत का यह 587 का स्कोर अब विदेशी ज़मीन पर WTC इतिहास का उनका सर्वोच्च स्कोर बन गया है। इससे पहले, 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में भारत ने 487/6d रन बनाए थे, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर था। दिलचस्प बात ये है कि यह स्कोर इंग्लैंड की 'बाज़बॉल' रणनीति के दौर में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। 'बाज़बॉल' के तहत इंग्लैंड आक्रामक क्रिकेट खेलता है, लेकिन इस बार भारतीय बल्लेबाज़ों ने उन्हें पूरी तरह पस्त कर दिया।
गेंदबाजों ने किया कमाल
वहीं मैच की स्थिति की बात करें तो इंग्लैंड की टीम जवाब में तीसरे दिन की समाप्ति तक सिर्फ 77 रन पर तीन विकेट खो चुकी थी। बल्लेबाजों के बाद अब भारतीय टीम के गेंदबाजों से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में आकाश दीप ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं तीसरे दिन के पहले सेशन में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को मुश्किल में डालने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications