वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम घोषित, नए खिलाड़ी की हुई एंट्री, हार्दिक और पंत को नहीं मिला मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI और पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। ODI टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी बरकरार है, जबकि T20I टीम में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका मिला है। कुलदीप यादव की भी T20I टीम में वापसी हुई है।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले तीन ODI खेले जाएंगे और इसके बाद पांच मैचों की T20I सीरीज होगी। ODI मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि T20I सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी।

रोहित-कोहली ODI टीम में बरकरार
वनडे टीम में कप्तानी शुभमन गिल के पास है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है। दोनों सीनियर बल्लेबाजों की मौजूदगी 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से भी अहम है। उनके साथ रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
टीम में नितीश कुमार रेड्डी की भी जगह बनी है। इसके अलावा गोरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। आकिब नबी को भी ODI टीम में शामिल किया गया है, जो इस चयन की सबसे खास बात है।
बुमराह T20I टीम में नहीं हैं
सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह को लेकर भी होगी। बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित T20I टीम में जगह नहीं मिली है, शायद एशिया कप के बाद उनको रेस्ट दिया जाएगा। ऐसे में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और दूसरे विकल्पों पर होगी।
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली
वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित टीम में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत का नाम नहीं है। T20I टीम में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं विकेटकीपिंग के लिए T20I में ईशान किशन और संजू सैमसन को चुना गया है। ODI टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग विकल्प हैं।
एशियन गेम्स की टीम में भी बदलाव
इसी चयन के साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में भी बदलाव हुआ है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण जापान में होने वाले T20I और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है। नितीश कुमार रेड्डी पहले एशियन गेम्स की टीम में शामिल थे, अब वहां नहीं जाएंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे। BCCI ने इस बदलाव की पुष्टि की है।
भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
जापान टी20 और एशियन गेम्स के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।


Click it and Unblock the Notifications
