WPL 2024, Player Retention List: महिला IPL में किस टीम ने किसे किया रिटेन और रिलीज, जानिए पूरी लिस्ट

WPL 2024, Player Retention List: भारत में आयोजित होने वाली महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की रिलीज और रिटन लिस्ट जारी कर दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस सहित रॉयल चैलेंज बेंगलौर ने भी अपने खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन बेहद खास रहा था। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले सीजन में बाजी मारी थी।

मुंबई को मिली थी जीत: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था। दिल्ली कैप्टन के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबला जीत कर आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया था। मुंबई ने दिल्ली को आखिरी ओवर में 7 विकेट से हराकर महिला आईपीएल का पहला सीजन जीतने में कामयाबी हासिल की थी। मुंबई ने भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

WPL 2024 1

रिलीज और रिटेन हुए खिलाड़ी: इस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के रिटन और रिलीज लिस्ट जारी कर दिया है। अधिकतर टीमों ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया हुआ है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को हर टीम द्वारा रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर मिनी ऑप्शन होने की संभावना है जिसमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ियों को टीम खरीदने की कोशिश करेगी।

यूपी वॉरियर्स, रिटेन खिलाड़ी: एलिसा हिली, अंजली सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, प्रशस्वी चोपड़ा,राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशाश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टन, ताहिला मैक्ग्रा।

रिलीज खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख

गुजरात की टीम के रिटेन खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, डायलान हेमलता, हरलीन देयोल, लॉरा वॉलवारड्ट, शबनम शाकिल, स्नेह राण, तनुजा कंवर।

रिलीज खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वारेहम,हर्ले गला,किम गैरथ,मानसी जोशी, मोनिका पटेल,पारूनिका सिसोदिया, शाबिनेनी मेघना,सोफी डंकली, सुषमा वर्मा

आरसीबी, रिटेन खिलाड़ी: आशा शोभना,दिशा कसाटा, एलिसा पैरी, हेदर नाइट, इंद्रानी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल,स्मृति मांधना, सोफी डिवाइन।

रिलीज खिलाड़ी: डेन वान निकर्क, एरीन बर्न्स, कोमल जांजड, मेगन शूट,पनूम खेमा, प्रीति बोस, शाना पवार

मुंबई इंडियंस: रिटेन खिलाड़ी- हैले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली सीवर,एमेलिया कर, इसाबेल वॉन्ग, शोले ट्रॉयन, पूजा वस्त्राकर,साइका इशाक, अमनजोत कौर, जिंटीमानी कालिटा, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला।

रिलीज खिलाड़ी- हेदर ग्राहम, धारा गुज्जर,सोनम यादव, नीलम बिष्ट

दिल्ली कैपिटल्स: रिटेन खिलाड़ी- एलीसे कैप्सी, अरुंधती रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासन, लॉरा हैरिस, मारिजाने कैप,मिन्नू मानी, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति,तानिया भाटिया, टिटास साधू।

रिलीज खिलाड़ी: अपर्णा मोंडल, जासिया अख्तर, तारा नौरिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+