IPL 2024: बीसीसीआई पर टाटा ग्रुप ने की पैसों की बारिश, 5 साल के लिए लगाई 2500 करोड़ की बोली
Tata retains IPL title sponsor rights: आईपीएल 2024 का आगाज मार्च के महीने में हो सकता है। आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई है। अब आईपीएल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी किया था। इस टेंडर को हासिल करने के लिए कई कंपनियों ने बोली लगाई थी लेकिन एक बार फिर से आदित्य बिरला ग्रुप को पछाड़कर टाटा ने बाजी मार ली है।
टाटा को मिला स्पॉन्सरशिप: आईपीएल स्पॉन्सरशिप के लिए टाटा ग्रुप ने 2500 करोड़ रुपये की टेंडर बोली लगाई थी। इस हिसाब से अगले 5 सालों के लिए टाटा ग्रुप के पास आईपीएल का स्पॉन्सरशिप अधिकार रहेगा। इस दौरान हर साल बीसीसीआई को टाटा ग्रुप 500 करोड़ रुपये देगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा संन्स को यह अधिकार अगले 5 साल के लिए मिले हैं।

पांच साल के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 से 2028 तक होने वाली आईपीएल में टाटा ही स्पॉन्सरशिप रहने वाली है। आईपीएल 2024 में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, अगले सीजन यानी कि साल 2025 और 2026 में यह मैच बढ़कर 84 होने की उम्मीद है। वहीं साल 2027 में मैचो की संख्या बढ़कर 94 हो सकती है। ऐसे में टाटा ग्रुप को स्पॉन्सरशिप का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
चेन्नई ने जीता खिताब: पिछले सीजन की बात करें तो आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की थी। साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर सीएसके को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications