Exclusive: 'मानहानि के नोटिस से डरकर नहीं हटूंगी पीछे,' चहल को तानिया चटर्जी का बेबाक जवाब
Exclusive Interview Taniya Chatterjee: भारतीय टीम से करियर लगभग खत्म हो चुके युजवेंद्र चहल ने कथित तौर पर अपने पुराने मैसेज बाहर आने के बाद अभिनेत्री तानिया चटर्जी को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस कितने रुपये का है, इस पर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। चहल ने अभिनेत्री पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया होगा।
इस पूरे मामले पर तानिया चटर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। वनइंडिया के साथ हुई विशेष बातचीत में उन्होंने नोटिस को बेतुका बताते हुए अपना पक्ष मजबूती से रखा। उनका कहना था कि नोटिस भेजने से कुछ नहीं होने वाला है, उनके वकील जवाब देंगे।

सवाल: इस पूरे विवाद की शुरुआत कहां से हुई और आपके उस मैसेज का असल मतलब क्या था?
तानिया चटर्जी: देखिए किसी को क्यूट कहना कोई अपराध नहीं है। यह एक सामान्य कॉम्प्लीमेंट था जिसे उन्होंने (चहल) गलत तरीके से लिया। मैंने बस अपनी बात शेयर की थी, लेकिन उसे इस तरह पेश किया गया, जैसे मैंने कुछ गलत किया हो। मुझे समझ नहीं आता कि क्यूट शब्द से किसी को क्या समस्या हो सकती है? मैंने यह तो नहीं कहा कि कोई गलत बात है।
सवाल: चर्चा है कि आप पर वीडियो हटाने का दबाव बनाया गया था, इसमें कितनी सच्चाई है?
तानिया चटर्जी: जी हां, उनके पीआर (PR) ने इस मामले को गलत रंग दिया। मुझ पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया गया, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया। जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं, तो मैं पीछे क्यों हटूं? मैं अपनी बात पर कायम हूं और पूरी ईमानदारी से अपना पक्ष रख रही हूं।
सवाल: आपको मानहानि का नोटिस मिला है, इसे आप कैसे देखती हैं?
तानिया चटर्जी: सच कहूं तो यह आइडिया ही मुझे बेवकूफी भरा लगता है। किसी को कॉम्प्लीमेंट देने में मानहानि कैसी? आज के दौर में बड़े सेलिब्रिटी भी एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट देते हैं। मुझे कई बड़े सेलिब्रिटीज हॉट कहते हैं, तो क्या मैं सब पर मानहानि का केस कर दूं? इस नोटिस का जवाब मेरे वकील कानूनी रूप से देंगे। फ़िलहाल नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट नहीं बताउंगी।
सवाल: इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आपको काफी ट्रोल किया जा रहा है, आप इसे कैसे हैंडल कर रही हैं?
तानिया चटर्जी: यही तो विडंबना है। नोटिस उन्होंने दिया है, लेकिन डिफेम मैं हो रही हूं। लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं, मेरी बेइज्जती कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि ऐसे मामलों में लोग एक आदमी का साथ देते हैं। पुरुष प्रधान समाज में हमेशा यही होता आया है।
सवाल: अंत में इस पूरे मामले पर आपका चहल से क्या कहना है?
तानिया चटर्जी: उन्हें इस तरह के विवादों के बजाय अपने गेम पर फोकस करना चाहिए। इस पूरे बवाल से उन्हें काफी पब्लिसिटी मिल गई है। मैदान पर वो कैच छोड़ रहे हैं, तो क्या उसका गुस्सा मुझ पर निकाल रहे हैं? मुझे भी गुस्सा आया है, इसलिए मैं बोल रही हूं। किसी भी कॉम्प्लीमेंट को सकारात्मक तरीके से लेना सीखना चाहिए। मेरा फोकस अपने काम, म्यूजिक वीडियो आदि पर है, उनको भी अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications