Tamim Iqbal retires: वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, कप्तान ने अचानक लिया संन्यास, फैंस हैरान
Tamim Iqbal Retirement: , News:बांग्लादेश टीम के अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया है। तमीम इकबाल मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी कर रहे थे।
वनडे वर्ल्ड कप से पहले लिया संन्यास: बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल के संन्यास के खबर सामने आते ही चर्चाओं ने जोर पकड़ ली है। आखिरकार वर्ल्ड कप से ठीक तीन महीने पहले तमीम इकबाल ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? यह सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है। तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं।

अचानक लिया बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बीच में ही टीम के कप्तान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। तमीम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। ऐसे में अब दूसरे वनडे में टीम के लिए नया खिलाड़ी कप्तानी करता नजर आएगा।
सोशल मीडिया पर फैंस हैरान: तमीम वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले उनका इस तरह संन्यास लेना फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। तमीम इकबाल को लेकर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियां जाहिर कर रहे हैं। अपने 16 साल लंबे करियर में तमीम इकबाल ने कई मैच अकेले दम पर बांग्लादेश की झोली में डालने का काम किया है।
ऐसा रहा है करियर: तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैचों में 10 शतक 1 दोहरा शतक और 31 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। वहीं 241 वनडे में उनके बल्ले से 14 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं। जबकि 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तमीम ने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5,134 रन, वनडे क्रिकेट में 8,313 रन और टी-20 क्रिकेट में 1758 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications