वनडे में बांग्लादेश के टॉप खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट छोड़ा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगा
Tamim Iqbal cried on retirement announcement: बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने वर्ल्ड कप से पहले संन्यास की घोषणा करके हर किसी को चौंका दिया। बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था। एकदिवसीय वर्ल्ड कप में महज तीन महीने का समय है। अक्टूबर में वर्ल्ड कप होना है। (Photo: Twitter)
तमीम चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में भी 13 रन बना पाए थे। यहाँ से उन्होंने खेल को अलविदा कहने का फैसला लिया। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

प्रेस वार्ता में रोने लगे तमीम इक़बाल
तमीम इकबाल में प्रेस वार्ता में कहा कि मैंने अपना बेस्ट दिया, यह मेरा करियर समाप्त हो रहा है। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैं अपने साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार के सदस्यों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया, मैंने अपने फैन्स का भी धन्यवाद करता हूं। आपके प्यार और सपोर्ट ने मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अगले चैप्टर के लिए मैं आपसे दुआओं की अपेक्षा रखता हूं। इस दौरान तमीम इकबाल भावुक हो गए और रो पड़े।
वनडे में तमिक इक़बाल के सबसे ज्यादा रन
गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम तमीम इकबाल ही है। उनका बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 241 एकदिवसीय मुकाबले खेलकर 8313 रन बनाये। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 70 मैचों में पांच हजार से ज्यादा रन बनाये। वनडे में उन्होंने 14 और टेस्ट में 10 शतक जमाये।
तमीम इकबाल ने दी टीम को मजबूती
बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल ने साल 2007 में वनडे क्रिकेट से डेब्यू किया था। वहां से उन्होंने अन्य फ़ॉर्मेंट भी खेले और बांग्लादेश टीम का ओपनिंग स्लॉट संभालकर रखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह 15 साल से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे। उनकी भरपाई कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान कार्य नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications