थलापति विजय की जीत पर क्यों वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट? 10 साल पहले की है घटना

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में साल 2026 एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज हो गया। विधानसभा चुनाव के नतीजे और रुझान में अभिनेता से राजनेता बने विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) एक बड़ी शक्ति बनकर सामने आई है।

इस चुनाव में विजय की पार्टी सबसे ज्यादा सीट लाने में कामयाब रही है। पहली बार पार्टी बनाकर चुनाव लड़ते हुए विजय ने कमाल कर दिया। इस चुनावी शोर के बीच सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट चर्चा का केंद्र बन गया है।

thalapathy vijay

क्रिकेट की दुनिया में जोफ्रा आर्चर को उनकी पुरानी ट्वीट्स के लिए जाना जाता है। एक बार फिर, उनका सालों पुराना एक रहस्यमयी ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसे फैंस विजय की वर्तमान चुनावी बढ़त से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आर्चर के ट्वीट उस समय के घटनाक्रम को लेकर होते थे।

25 अप्रैल 2015 को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान उनका ट्वीट मुरली विजय के लिए था। वह उस समय किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे और बेहद धीमा खेले थे। पंजाब की टीम 193 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बना पाई थी। पंजाब के लिए मुरली विजय टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने 32 गेंदों में 34 रन बनाए थे। आर्चर ने नेगेटिव अंदाज में मुरली विजय के लिए ट्वीट किया था।

वही ट्वीट अब थलापति विजय के लिए पॉजिटिव बनकर वायरल हो रहा है। लोग उसे विजय की जीत की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। वह बात 10 साल पुरानी है। हालांकि इस समय भी आईपीएल चल रहा है और आर्चर राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे हैं।

उस समय आर्चर नहीं खेलते थे। वह आईपीएल में काफी बाद में आए हैं। नेटिज़न्स का कहना है कि आर्चर ने सालों पहले ही इस 'लैंडस्लाइड' जीत का संकेत दे दिया था। यह पहली बार नहीं है जब आर्चर के पुराने शब्द वर्तमान घटनाओं को लेकर वायरल हुए हों। पहले भी ऐसा होता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+