T20 World Cup Winners List: टी20 विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली टीमों की लिस्ट
T20 World Cup Winners List: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट टी20 में सबसे बड़ा टूर्नामेंट ICC Men's T20 World Cup है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तभी से दुनिया की बेहतरीन टीमें इस खिताब के लिए आपस में भिड़ती रही हैं। छोटे फॉर्मेट के कारण इस टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर होता है और कई बार उलटफेर भी देखने को मिलते हैं। इस बार फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर थी और टीम इंडिया ने टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया।
पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पाकिस्तान हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2009 में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

साल 2010 में इंग्लैंड ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज ने दो बार खिताब जीतकर इतिहास रचा और टी20 वर्ल्ड कप दो बार जीतने वाली पहली टीम बनी।
T20 World Cup Winners List (टी20 विश्व कप विजेता टीमों की लिस्ट 2007-2026)
| क्र | साल | विजेता | उपविजेता | मेजबान देश |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 2007 | भारत | पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका |
| 2 | 2009 | पाकिस्तान | श्रीलंका | इंग्लैंड |
| 3 | 2010 | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज |
| 4 | 2012 | वेस्टइंडीज | श्रीलंका | श्रीलंका |
| 5 | 2014 | श्रीलंका | भारत | बांग्लादेश |
| 6 | 2016 | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | भारत |
| 7 | 2021 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | यूएई और ओमान |
| 8 | 2022 | इंग्लैंड | पाकिस्तान | ऑस्ट्रेलिया |
| 9 | 2024 | भारत | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज और अमेरिका |
| 10 | 2026 | भारत | न्यूजीलैंड | भारत और श्रीलंका |
2014 में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया। इसके बाद 2022 में इंग्लैंड ने दूसरी बार यह खिताब जीता। साल 2024 में टीम इंडिया ने फिर से जलवा दिखाया और दूसरी बार टी20 विश्व कप का टाइटल अपने नाम किया। इस बार भारत ने टाइटल जीतकर तीन बार ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड कायम कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications