वर्ल्ड कप से पहले वीजा पर ड्रामा, इंग्लैंड के सितारों को मिली हरी झंडी, इन देशों के लिए भारत के दरवाजे बंद?
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन मैदान पर रनों की बरसात होने से पहले ही 'वीजा की पिच' पर जबरदस्त ड्रामा शुरू हो गया है। भारत की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए ICC को खुद मैदान में उतरना पड़ा है। खबर है कि इंग्लैंड के पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को तो भारत का वीजा मिल गया है, लेकिन कई देशों के स्टार खिलाड़ी अब भी 'नो एंट्री' के डर से सहमे हुए हैं।
वीजा का यह विवाद तब आग की तरह फैला जब अमेरिकी क्रिकेटर अली खान ने सोशल मीडिया पर 'Visa Denial' (वीजा खारिज) की बात की। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया कि क्या पाकिस्तान से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों को भारत आने दिया जाएगा?

रिपोर्ट्स की मानें तो अभी भी अमेरिका, कनाडा, इटली और यूएई जैसी टीमों के करीब 42 खिलाड़ियों और अधिकारियों का वीजा अधर में लटका हुआ है।
कब तक है आईसीसी की डेडलाइन
आईसीसी ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 31 जनवरी की डेडलाइन तय की है। अगर इस तारीख तक वीजा क्लियर नहीं होता, तो वर्ल्ड कप की तैयारियों को बड़ा झटका लग सकता है। फिलहाल, नीदरलैंड और कनाडा के कुछ सदस्यों को राहत मिली है, लेकिन बाकी टीमों के लिए अगले 72 घंटे बेहद तनावपूर्ण होने वाले हैं।
बांग्लादेश का मामला अब भी अटका हुआ है
बांग्लादेश के मैचों को लेकर ICC में भारी गतिरोध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में सबसे बड़ा रोड़ा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैचों को लेकर अटका हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से हिचकिचाहट दिखाई है और अपने मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है।
आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच फाइनल दौर की बातचीत हो रही है। फैसला कुछ ही दिनों में आने की पूरी संभावना है। उधर बांग्लादेश ने आयरलैंड के साथ ग्रुप में उनको शिफ्ट करने की मांग की थी। इस पर आयरिश टीम ने खुद मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications